फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Budget 2021 Live : हरियाणा में 50 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में मिलेगी नौकरी, पुलिस बल में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या

Fri, 12 Mar 2021 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 02:40 PM IST
खास बातें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा में बजट 2021 पेश किया। हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है। 50 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी देने का एलान भी किया गया है। इसके अलावा नौवीं से बारहवीं तक बच्चों को शिक्षा मुफ्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बजट को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित किया है। पढ़ें पल पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Haryana Budget 2021 Live Updates : CM Manohar Lal presents Haryana budget
हरियाणा बजट 2021: विधानसभा पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:40 PM, 12-Mar-2021
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हरियाणा का बजट पेश कर दिया गया है। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
02:31 PM, 12-Mar-2021
गोशालाओं में लगेंगे सौर ऊर्जा के संयंत्र
गोशालाओं में 2021-22 के दौरान 1200 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा सयंत्र लगाए जाएंगे। 330 गोशालाओं में 1991 किलोवाट की संचयी क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
02:22 PM, 12-Mar-2021
ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाएगी स्ट्रीट लाइट की सुविधा
ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी। 2021-22 के दौरान 6000 सोलर एलईडी लाइट, 12 वाट की 5000 एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा वाली 1000 हाई मास्ट एलईडी सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
02:15 PM, 12-Mar-2021
हरियाणा के पुलिस बल में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या
हरियाणा में पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की योजना है। गुरुग्राम में महिला बटालियन, हिसार में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 
02:08 PM, 12-Mar-2021
लोहारू किले को सरकार अपने संरक्षण में लेगी
भिवानी का लोहारु किला, तिगड़ाना हड़प्पा स्थल, फतेहाबाद का कर्णकोट, फरीदाबाद में बल्लभगढ़ स्थित रानी की छतरी, नूंह का पुराना तहसील भवन, मकबरा परिसर तावडू, चुहिमल की छतरी, जींद का किला जफरगढ़, जिला झज्जर की दुजाना स्थित लाल मस्जिद, बाघवाली कोठी, कैथल किला को सरकार अपने संरक्षण में लेगी।
02:04 PM, 12-Mar-2021
सात जिलों में बनेंगे समेकित सैनिक सदन
पूर्व सैनिकों के लिए समेकित सैनिक सदन सात जिलों में बनेंगे। रक्षा बलों में भर्ती होने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, तकनीकी कार्य प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:02 PM, 12-Mar-2021
बजट में पुलिस विभाग को 5779 करोड़ रुपये आवंटित
बजट में पुलिस विभाग को 5779, नगर एवं ग्राम योजना विभाग को 1121, पर्यटन को 113, खनन को 73, पुरातत्व व अभिलेखागार को 143, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को 281 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
01:58 PM, 12-Mar-2021
1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष आय मिलेगी वित्तीय मदद
1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष आय और 5 एकड़ प्रति परिवार तक की कुल जोत वाले परिवारों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी।
01:55 PM, 12-Mar-2021
शुरू होगी ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम
जून 2021 तक राज्य परिवहन में मैनुअल टिकट प्रणाली के स्थान पर ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम और जीपीएस सिस्टम शुरू किया जाएगा। 124 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगे।
01:49 PM, 12-Mar-2021
हिसार, सोनीपत और पंचकूला में बनेंगी प्रयोगशाला 
पशुधन और पोल्ट्री रोग डायग्नोसिस के लिए हिसार, सोनीपत और पंचकूला में आरटी पीसीआर के लिए तीन बायो सेफ्टी लेवल 2 प्रयोगशाला स्थापित की जाएंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed