{"_id":"5dd8bbf98ebc3e547f5929ae","slug":"haryana-bjp-working-committe-meeting-for-review-of-performance-in-assembly-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः 50 सीटों पर हार की समीक्षा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हुई कारणों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः 50 सीटों पर हार की समीक्षा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हुई कारणों पर चर्चा
Sat, 23 Nov 2019 10:30 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/गुरुग्राम

Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 75 पार न होने और 50 सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी है। शुक्रवार से गुरुग्राम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई। पहले दिन बैठक पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रित रही।
रामबिलास ने यात्रा को लेकर कहा था कि इसमें चुनिंदा नेता और कार्यकर्ता ही शामिल हुए जबकि हक सबका बनता था। यात्रा को लेकर बैठक में तरह-तरह की बातें उठीं। लेकिन न तो कोई रामबिलास के बयान का विरोध कर पाया, न ही किसी ने इसे गलत ठहराया। चुनाव के मनमाफिक नतीजे न आने का कारण जानने के लिए अब राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने प्रत्याशियों से बंद लिफाफे में हार के कारण मांगे हैं।
प्रत्याशियों की ओर से बताए जाने वाले कारणों को गुप्त रखा जाएगा। गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने बताया कि विधायकों को जनता के बीच जाकर कार्य करने के मंत्र दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन के साथ मिलकर कार्य करने के बारे में भी समझाया गया, क्योंकि जनता एवं संगठन के बिना कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती।

पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के पीछे कई कारण
अनिल जैन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के पीछे कई कारण गिनाए गए। लगातार छुट्टी होने के कारण प्रदेश के कुछ लोग बाहर चले गए। इस कारण भी मतदान का प्रतिशत कम रहा और भाजपा को कुछ सीटों पर मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा पार्टी के पक्ष में माहौल बनने के कारण कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी ऊंचा था और कई जगह टिकट के दावेदार अधिक हो गए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक समर्थन किया, लेकिन प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण बनने एवं कुछ दल खत्म होने के कारण भाजपा पूर्ण बहुमत से वंचित रह गई।
बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट में भाजपा के कोटे के सभी मंत्री एवं विधायकों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट एवं प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष तौर पर मौजूद रहे।