फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana bjp leaders big tension

हरियाणा के भाजपा नेताओं में उभरा असंतोष

Tue, 09 Sep 2014 12:29 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला,चंडीगढ़
विजय गुप्ता/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Sep 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
haryana bjp leaders big tension

हरियाणा की यह कहावत कि माल खाए बांदरी, लठ्ठ खाए रीछ। यह कहावत इन दिनों प्रदेश भाजपा के नेता सुनाने में लगे हैं। दरअसल कांग्रेस और इनेलो से आए नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की संभावना ज्यादा होने और खुद के हाशिए पर चले जाने की आशंका से भयभीत नेता अब अपना दर्द खुलेआम बयां करने लगे हैं।

विज्ञापन


जनसंघ के जमाने से भाजपा का झंडा उठाने वाले नेता और कार्यकर्ता अचानक कांग्रेस और इनेलो से नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ पार्टी में आते देख अपनी दावेदारी को लेकर खुलेआम मैदान में कूदने लगे हैं। माना जा रहा है कि इसी घमासान के चलते भाजपा को उम्मीदवारों के नाम घोषित में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अब तक भाजपा के 47 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। लेकिन पार्टी में विद्रोह की आशंका देख भाजपा हाईकमान नाम घोषित नहीं कर पा रहा है। अब मंगलवार को पहली सूची आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिस्थितियां अपने अनुकूल

haryana bjp leaders big tension

दरअसल लोकसभा चुनाव में दस में से सात सीटें जीतने के बाद प्रदेश भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव में परिस्थितियां अपने अनुकूल मान रहे हैं। लेकिन अंतिम समय में टिकट को लेकर कांग्रेस और इनेलो से आए भाजपा में आए नेताओं को मिलने की आशंका ने उन्हें परेशान कर रखा है। इन नेताओं का मानना है कि वर्षों तक संघर्ष करने के बाद जब उन्हें फल मिलने का समय आया तो दूसरे दलों से आए दलबदलुओं को पार्टी हाईकमान गले लगाने लग गया है।

सूत्रों के मुताबिक हथीन से पार्टी के पूर्व विधायक भगवान सहाय रावत प्रबल दावेदार हैं लेकिन कांग्रेस से आए हर्षकुमार अब इस सीट की दावेदारी कर रहे हैं। बल्लभगढ़ से शारदा राठौर के अलावा भाजपा नेता राम विलास शर्मा अपने समधी मूलचंद शर्मा की दावेदारी ठोंक रहे हैं। इस सीट पर पुराने भाजपा के नेता भी अपनी दावेदारी कर रहेहैं।

चौधरी बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी को दिलाना चाहते हैं टिकट

haryana bjp leaders big tension

कमोवेश यही स्थिति पलवल की है जहां बीजेपी नेता गिरिराज डागर दावेदार हैं लेकिन हाल ही में भाजपा में शामिल सुभाष कत्याल जो कि पूर्व मंत्री भी रह चुकेहैं, वे भी दावेदारी कर रहे हैं। चर्चा है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी को उचाना से टिकट दिलाना चाहते हैं। साथ ही उनके पास अपने 30 लोगों की भी लिस्ट है।

इसी प्रकार झज्जर से दरियाव सिंह दावेदारी कर रहे हैं, जबकि इनेलो से भाजपा में शामिल हुई कांता देवी भी यहीं टिकट मांग रही हैं। सिरसा से भाजपा के जगदीश चोपड़ा पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं जबकि दूसरा गुट कांग्रेस से आयी सुनीता सेतिया को टिकट दिलाने की तरफदारी कर रहा है। महम से भाजपा के शौरभ फरमाना के सामने दलबदल कर आए शमशेर खड़करा ने ताल ठोंक रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed