फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana bjp govt new year present to girls of state, free travelling in roadways buses

बेटियों को BJP सरकार का तोहफा, कॉलेज जाने में नहीं होगी परेशानी

Mon, 19 Dec 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
haryana bjp govt new year present to girls of state, free travelling in roadways buses
दाखिला
बीजेपी सरकार बेटियों को नए साल का तोहफा देने जा रही हैं। इससे उन्हें स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने में दिक्कत नहीं होगी। खट्टर सरकार ने कालेजों और यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा का ऐलान किया है। छात्राएं अब हरियाणा रोडवेज की बसों में डेढ़ सौ किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन


सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की दिशा में अहम कदम उठाते हुए छात्राओं के लिए मुफ्त बस पास की सीमा को 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर दिया है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। निशुल्क बस पास की सीमा बढ़ाने को लेकर सीएम वेब पोर्टल पर अनेक प्रतिवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


इनमें तर्क दिया गया है कि जिला मुख्यालयों पर कुछ शैक्षणिक संस्थान 60 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं। इस कारण इन क्षेत्रों की छात्राएं सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बस पास की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहीं। पंवार ने बताया कि सरकार के इस कदम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। सरकार के इस निर्णय से सैकड़ों छात्राएं लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंवार ने कहा कि सीएम वेब पोर्टल पर प्रतिवेदन आने के बाद परिवहन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मंजूरी के लिए भेजा था। इसमें निशुल्क बस पास की वर्तमान सीमा और प्रस्तावित सीमा अंकित की गई थी। साथ ही लाभान्वित होने वाली छात्राओं का ब्योरा भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed