{"_id":"692b5d9e765cc0ae810b7d8b","slug":"haryana-beat-punjab-in-the-super-over-in-the-mushtaq-ali-trophy-chandigarh-news-c-16-pkl1079-884459-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुश्ताक अली ट्राफी में सुपर ओवर में हरियाणा ने पंजाब को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुश्ताक अली ट्राफी में सुपर ओवर में हरियाणा ने पंजाब को दी शिकस्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुश्ताक अली ट्राफी में पंजाब और हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर पहुंचा और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, इस रोमांच से भरे सुपर ओवर में हरियाणा ने पंजाब को शिकस्त दी। जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 207 रन बनाए।
मैच में 6 रन पर अर्श रंगा (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान अंकित कुमार ने निशांत सिंधु के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंकित 26 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए। यहां से निशांत संधु ने यशवर्धन दलाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। निशांत ने 33 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, यशवर्धन दलाल ने 27, जबकि सुमित कुमार ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, हरप्रीत बरार और मयंक मार्कंडेय ने 1-1 विकेट हासिल किया।
पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह मे किया कमाल
इसके जवाब में पंजाब की टीम ने भी 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। कप्तान अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। यहां से साहिल अरोड़ा ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। साहिल 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
यहां से नवल वढेरा ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन जुटाकर टीम को 145 के स्कोर तक पहुंचाया। अनमोलप्रीत सिंह ने 37 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली। इनके अलावा, सनवीर सिंह ने 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। विपक्षी टीम से अंशुल कंबाज, युजवेंद्र चहल और सामंत जाखड़ ने 2-2 विकेट निकाले।
हरियाणा ने सुपर ओवर में ऐसे जीता मैच
खेल सुपर ओवर में पहुंचा, जहां पंजाब ने 3 गेंदों में 1/2 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में हरियाणा की टीम ने पहली गेंद पर ही चौके के साथ मुकाबला अपने नाम किया।