{"_id":"56fa02814f1c1b8e1af007c8","slug":"haryana-assembly-ramdev-haryana-government-captain-abhimaniyu-khattar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देंगे रामदेव, खुलेंगी 1000 योगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देंगे रामदेव, खुलेंगी 1000 योगशालाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश सरकार चालू वर्ष के दौरान खेल विभाग की ओर से करीब 1000 योगशालाओं को शुरू करने की योजना बना रही है। विज ने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वामी रामदेव ने राज्य में योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिहाज से कार्य करने पर सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में योग व आयुर्वेद की जागरूकता के लिहाज से समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वामी रामदेव को बतौर ब्रांड अंबेसडर आमंत्रित किया जाएगा।
राज्य सरकार योग व आयुर्वेद की जागरूकता के लिए स्वामी रामदेव के फोटो, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर का प्रयोग करेगी। वन विभाग पतंजलि योगपीठ के तकनीकी परामर्श और मार्गदर्शन में मोरनी की पहाड़ियों में हर्बल पौधों के उत्थान के लिए एक हर्बल वन सृजित करने की योजना बना रहा है। विज ने बताया कि राज्य सरकार इनके मार्गदर्शन में हरियाणा के सभी 6500 गांवों में व्यायाम एवं योगशालाएं चलाएगी। इनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को योग व आयुर्वेद में प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्थानीय खेलकूद में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।