फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana assembly, rambilas, haryana government, education department, khattar, haryana

शिक्षामंत्री बोले, अध्यापकों के तबादलों के लिए नई नीति जल्द

Tue, 29 Mar 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 29 Mar 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly, rambilas, haryana government, education department, khattar, haryana
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
शिक्षक एक जुगाड़ू प्राणी होते हैं। तबादला प्रक्रिया शुरू होते ही वह भी सक्रिय हो जाते हैं। इसके लिए कई तरफ से सिफारिशें भी आने लगती हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में शिक्षकों की छिपी हुई प्रतिभा को कुछ इस तरह सामने रखा।
विज्ञापन


सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों के लिए नई स्थानांतरण नीति बनाई जा रही है। इसे आगामी शैक्षणिक सत्र 2016-17 से लागू कर दिया जाएगा। इस नीति के तहत कुल सात श्रेणियां होंगी। इसमें विधवाओं, निराश्रित महिलाओं सहित अन्य वर्गों के लिए स्थानांतरण में विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक उमेश अग्रवाल की ओर से अध्यापकों के स्थानांतरण संबंधी नई नीति के संबंध में पूछे गए एक प्रश्र के उत्तर में दी। उन्होंने सदन को बताया कि शिक्षा विभाग एक बड़ा विभाग है तथा इसमें एक लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें 25 प्रतिशत से अधिक महिला अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई स्थानांतरण नीति के तहत अध्यापकों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देना अनिवार्य होगा। शिक्षामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विभिन्न अध्यापक संघों के साथ लगातार बैठकें और शिक्षाविदों की राय लेकर नई नीति तैयार की गई है।

---------

महिला महाविद्यालयों की होगी शुरुआत

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने सदन को अवगत करवाया कि हथीन विधानसभा क्षेत्र के मंडकौला और मानपुर के बीच भूमि उपलब्ध करवाए जाने पर एक महिला महाविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने बल्लभगढ़ के सेक्टर-दो में जमीन उपलब्ध होने पर वहां भी कन्या महाविद्यालय खोलने का आश्वासन सदन को दिया। इनेलो के जाकिर हुसैन की ओर से मेवात में बालिका शिक्षा वाहिनी योजना फिर से लागू करने के संबंध में सरकार के विचाराधीन कोई प्रस्ताव है या नहीं। इसके जवाब में शिक्षामंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि इस योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आठवीं कक्षा की छात्रा वसीमा अकरम को ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed