फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, Narendra Singh Tomar Addressed A rally In Tohana

कांग्रेस राज में टू जी, थ्री जी और हरियाणा में जीजा जी स्कैम होते थे, अब ईमानदार सरकार: तोमर

Mon, 14 Oct 2019 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना/नारनौंद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना/नारनौंद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Narendra Singh Tomar Addressed A rally In Tohana
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस राज में टू जी, थ्री जी और हरियाणा में जीजा जी स्कैम होते थे। अब भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को ईमानदार व बिना घोटालों की सरकार देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


यह बात सोमवार को नारनौंद में आयोजित जनसभा में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह ने कही उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी संदेश दिया है कि वे शीघ्र स्वस्थ होते ही नारनौंद की धरा पर जनता जनार्दन के दर्शन करने आएंगे। 
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा में जो रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है, उसके सारे वित्त प्रबंधन की व्यवस्था अभिमन्यु की कौशलता के कारण ही संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिमन्यु का काम करने का तरीका उनकी दक्षता और वित्त प्रबंधन की अन्य प्रदेश भी उनसे सीख ले रहे हैं। कैप्टन अनेक प्रदेशों में भाजपा के प्रभारी रहे हैं और मेरा भी उनसे लंबा साथ रहा है। हम ईमानदारी की बात ही नहीं करते आचरण में दिखाते भी हैं। 

तोमर बोले-भाजपा ने हरियाणा के माथे से हटाया भ्रष्टाचार का कलंक
भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर ने कहा कि हरियाणा में निर्वाचन की वेला है और 21 अक्तूबर को यहां चुनाव होंगे। सभी पार्टियां जोर आजमाइश में लगी हैं, लेकिन इस बार हरियाणा में अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई दे रहा है। वह सोमवार को टोहाना प्रत्याशी सुभाष बराला, रतिया प्रत्याशी लक्ष्मण नापा व नरवाना प्रत्याशी संतोष दनौदा के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।

तोमर ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश से हूं और पहले जब हरियाणा में चुनाव होते थे तो एक कार्यकर्ता के तौर पर उनकी ड्यूटी हरियाणा में लगती थी। उस समय हम यह आंकलन करते थे कि हरियाणा की 90 सीटों में से बीजेपी कौन सी 10 सीटों पर ताकत से चुनाव लड़ रही है, लेकिन अब इसमें काफी परिवर्तन आया है।

अब विपक्षी पार्टियां यह सोच रही हैं कि उनको कौन सी 10 सीटों पर जीत मिल रही है। यह सब हरियाणा की जनता, मुख्यमंत्री मनोहरलाल की उपलब्धियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण ही हुआ है। 

उन्होंने कहा कि पहले जब हरियाणा का नाम आता था तो खेती व खलिहानी के तौर पर समृद्ध प्रदेश के तौर पर आता था और जब राजनीति में हरियाणा का नाम आता था तो यहां पर एक ही परिवार और कुछ लोगों का नाम आता था। इन लोगों ने हरियाणा में भ्रष्टाचार को फैलाया और हरियाणा की जनता को बदनाम किया।

हरियाणा में पहली बार एक ईमानदार सरकार ने बिना लेनदेन, बिना पर्ची और सिफारिश के 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं और हरियाणा के माथे से भ्रष्टाचार का कलंक हटाया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला प्रधान वेद फूलां, कमल शर्मा, रविन्द्र मेहता, संजय रेवड़ी, गौरव भाटिया, कुलदीप सिंह, रिंकू मान आदि मौजूद थे।

अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाए अमित शाह
पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अस्वस्थ होने के कारण प्रदेश में होने वाली चारों रैलियों में नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल सरकार ने जो जनहित में कार्य किए है उसके चलते अबकी बार 75 पार का नारा सरकार आसानी से पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed