{"_id":"5d8ce8878ebc3e93ac720de3","slug":"haryana-assembly-elections-daljit-singh-cheema-says-sad-to-contest-elections-in-haryana-on-its-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के कयास के बीच दलजीत चीमा का बड़ा बयान, हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के कयास के बीच दलजीत चीमा का बड़ा बयान, हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी शिअद
Fri, 27 Sep 2019 12:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
दलजीत सिंह चीमा
- फोटो : ANI
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में शिरोमणी अकाली दल (शिअद) भाजपा का साथी बनेगा या नहीं, साथ रहेगा तो कितनी सीटें शिअद को मिलेंगी, इस पर अभी तक अटकलों का दौर जारी ही था कि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने बड़ा बयान दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। अभी तक हरियाणा की राजनीति में शिअद इनेलो का ही साथी रहा है। मगर इसी साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो ने एसवाईएल के मुद्दे पर शिअद से अपने राजनीतिक रिश्ते खत्म कर लिए थे।
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal (SAD) leader Daljit Singh Cheema: SAD to contest elections in Haryana on its own. (file pic) pic.twitter.com/7RbOfViGhf
— ANI (@ANI) September 26, 2019
विज्ञापन
मगर चौटाला और बादल कुनबे में पारिवारिक रिश्ते आज भी कायम हैं। उधर, शिअद की हरियाणा इकाई ने भी इनेलो में हुए विघटन के बाद टूटे सियासी रिश्तों को जोड़ने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। देखा जाए तो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इनेलो ने शिअद की ही मदद से सिरसा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। जबकि कालांवली विधानसभा सीट शिअद ने इनेलो की मदद से जीती थी। लेकिन आज के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में हालात अलग हैं। चूंकि पंजाब में शिअद का गठबंधन भाजपा से है।