फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, BJP Releases Its second List Of Candidates For Assembly Elections

हरियाणा विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची,पढ़ें- किसे कहां से मिला टिकट

Thu, 03 Oct 2019 02:19 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Oct 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, BJP Releases Its second List Of Candidates For Assembly Elections
- फोटो : amar ujala

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आलाकमान ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पहली सूची में 78 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। पार्टी ने टिकट के लिए दवाब की राजनीति कर रहे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सहित उनके करीबी विधायकों को भी दरकिनार कर दिया है। भाजपा ने राव की बेटी आरती राव को भी टिकट नहीं दिया है। 

विज्ञापन


साथ ही करीबी विधायकों कोसली से बिक्रम ठेकेदार, रेवाड़ी से रणधीर कापड़ीवास, गुरुग्राम से उमेश अग्रवाल का भी टिकट काट दिया गया है। पानीपत सिटी से विधायक रोहिता रेवड़ी को टिकट नहीं दिया गया है। राव व उनके करीबी विधायकों को सीएम मनोहर लाल की मुखालफत भारी पड़ी है। राव इंद्रजीत ने दवाब की राजनीति करने के साथ ही सीएम मनोहर लाल के खिलाफ सार्वजनिक मंच से भी मोर्चा खोला था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विरुद्ध बगावत करने वाले विधायकों के चेयरमैन रणधीर कापड़ीवास व असंतोष को हवा देने वाले गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल को पार्टी ने जमीन दिखा दी है। उमेश ने दो-तीन दिन पहले भी राव के पक्ष में ट्वीट कर लिखा था कि इंद्रजीत की दक्षिण हरियाणा में अनदेखी भारी पड़ सकती है। बिक्रम ठेकेदार भी राव के बेहद करीबी थे और मनोहर लाल के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें 12 उम्मीदवारों की सूची...
 
विधानसभा   उम्मीदवार
नारायणगढ़ सुरेंद्र राणा
पानीपत(शहर)  प्रमोद विज
गन्नौर निर्मल चौधरी
खरखौदा मीना नरवाल
फतेहाबाद दूडाराम बिश्नोई
आदमपुर सोनाली फोगाट
तोशम शशिरंजन परमार
महम शमशेर
कोसली  लक्ष्मण यादव
रेवाड़ी   सुनील मुसेपुर
गुड़गांव  सुधीर सिंगला
पलवल  दीपक मंगला

भाजपा आलाकमान ने राव और उनके करीबी विधायकों की टिकट काटकर साफ संदेश दे दिया है कि मनोहर लाल पार्टी का हरियाणा में चेहरा हैं और उनके खिलाफ किसी तरह की बगावत सहन नहीं की जाएगी। सीएम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालों को ही पार्टी तरजीह देगी। राव इंद्रजीत को भी कड़ा संदेश दे दिया गया है कि उनके दबाव में पार्टी आने वाली नहीं है। 

उधर, इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को फतेहाबाद से टिकट नहीं मिला है। भजनलाल परिवार के दूडा राम को टिकट दिया गया है। पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत भी गुरुग्राम से टिकट पाने में असफल रहे।

महम से बलराज कुंडू को भी टिकट नहीं मिली है। पार्टी से तीन और महिलाओं को टिकट दिया है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल व वन मंत्री राव नरबीर की उम्मीदें अब पूरी तरह खत्म हो गई हैं। उन्हें दूसरी सूची में भी कहीं से टिकट नहीं मिला है।

रोहिता को भारी पड़ा पति का विवादित होना
पानीपत सिटी की विधायक रोहिता रेवड़ी को भी पार्टी ने घर बिठा दिया है। उनके पति का विवादों में घिरना विधायक को भारी पड़ गया। भाजपा व सरकार ने उनके पति के विवाद का कड़ा संज्ञान लिया था। विधानसभा क्षेत्र में भी उनका विरोध हो रहा था।

इन्हें मिले टिकट
नारायणगढ़ से सुरेंद्र राणा, पानीपत सिटी से प्रमोद विज, गन्नौर से निर्मला चौधरी, खरखौदा (एससी सीट) से मीना नरवाल, फतेहाबाद से दूडा राम बिश्नोई, आदमपुर से (टीवी कलाकार और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष) सोनाली फोगाट , तोशाम से शशि रंजन परमार, महम से शमशेर खरकड़ा, कोसली से लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी से सुनील मूसेपुर, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला व पलवल से सीएम के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed