फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Alliance Between INLD and Akali Dal For haryana assembly elections

हरियाणा में अकाली दल और इनेलो मिलकर लड़ेंगे चुनाव, इतनी सीटों पर बनी सहमति

Wed, 02 Oct 2019 10:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Alliance Between INLD and Akali Dal For haryana assembly elections
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की सियासत में बुधवार रात एक और फेरबदल हुआ। एक बार फिर इनेलो और शिअद हरियाणा में एक हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में टूटा यह गठबंधन फिर जुड़ गया है। अब प्रदेश में फिर से दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इस गठबंधन की घोषणा बुधवार रात शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। इस गठबंधन में इस बार शिअद को इनेलो हरियाणा में पांच सीटें देगी। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो ने शिअद को सिर्फ दो सीटें ही दी थी।
विज्ञापन


दरअसल, मई लोकसभा चुनाव से पहले एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो-शिअद का गठबंधन टूट गया था। उसके बाद से दोनों दल नए साथी की तलाश में थे। इनेलो तो बसपा के हाथी पर सवार हो गयी थी। जबकि शिअद भाजपा पर डोरे डाल रही थी। लेकिन अब जब शिअद की भाजपा के साथ दाल नहीं गली तो शिअद ने जजपा से भी नजदीकियां बढ़ानी चाही। लेकिन वहां भी जब कुछ बनता नहीं दिखा तो अंतत: शिअद को फिर से अब इनेलो का ही 'चश्मा' पहनना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इनेलो का गठबंधन भी बसपा से पहले ही टूट चुका है और इनेलो भी इस विधानसभा चुनाव के लिए नए साथी की तलाश कर रही थी। ऐसे में दोनों दलों के लिए फिर से एक होना ही एकमात्र विकल्प था, जिसे दोनों ने चुना और बुधवार रात अपने एक होने की घोषणा कर दी।

तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित, दो पर आज
इनेलो से गठबंधन होते ही शिअद ने पांच में से 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रतिया सीट से कुलविंदर सिंह, कालांवाली से राजिंदर देसू और गुलहा-चीहका से रामकुमार शिअद के उम्मीदवार होंगे। जबकि अंबाला सिटी और पेहवा सीट से शिअद गुरुवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। जबकि कालांवली और रतिया से शिअद उमीदवार गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कमेटी की सिफारिश के बाद हरियाणा में फिर से शिअद ने इनेलो से गठबंधन कर लिया है। इनेलो 85 और शिअद 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटों की घोषणा गुरुवार को होगी और शिअद मजबूती से चुनाव लड़ेगी। दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता, शिअद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed