फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, SYL Canal Water Issue in Punjab and Haryana

हरियाणा विस चुनावः फिर सूखी एसवाईएल में बहेगा ‘सियासत’ का पानी, पंजाब का पानी देने से इंकार

Sun, 22 Sep 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 22 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, SYL Canal Water Issue in Punjab and Haryana
सूखी एसवाईएल - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में एसवाईएल की सूखी नहर हमेशा से बड़ा चुनावी मुद्दा बनती आई है। दोनों सूबों की राजनीति एसवाईएल के इस मुद्दे के ईद-गिर्द लगातर घूम रही है। इस बार चुनावी मौसम हरियाणा में है। चुनावी बिगुल बज चुका है और एक महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने उन सियासी मुद्दों को तैयार कर लिया है, जिसके बूते वे चुनावी रण में उतरेंगे।
विज्ञापन


इन्हीं सियासी मुद्दों में सूखी एसवाईएल का मसला फिर से उठने वाला है। यानी सूखी एसवाईएल में एक बार फिर से अब ‘सियासत’ का पानी बहेगा। हरियाणा में अभी तक इनेलो एसावाईएल का मुद्दा जबरदस्त ढंग से उठाती आई है। इनेलो ने इसके लिए नवंबर 2016 से कथित ‘जलयुद्ध’ भी छेड़ा हुआ है। जिसके तहत कई बार इनेलो प्रदेश में बड़ा आंदोलन, प्रदर्शन और महापंचायतें कर चुकी है। इतना ही नहीं नवंबर 2016 में इनेलो ने एसवाईएल की नहर फिर से खोदने  के लिए पंजाब कूच किया था।
विज्ञापन


जिसके बाद इनेलो नेता अभय चौटाला समेत सवा सौ से अधिक नेताओं को पंजाब के शंभू बॉर्डर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद से आज तक इनेलो इस मुद्दे पर सरकार को घेरे हुए हैं। विधानसभा में भी इनेलो एसवाईएल और दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा जोरो-शोरों से उठा चुकी है। दूसरी ओर, कांग्रेस, जजपा समेत अन्य राजनीति दल ने भी इसी मसले पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाते हुए निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरियाणा सरकार को इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। सीएम मनोहर लाल व उनकी मंत्री कह चुके हैं कि इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार जितनी गंभीर है, उतना आज तक  कोई सियासी दल नहीं हुआ है। उनके अनुसार दस साल कांग्रेस सरकार रही और पांच साल इनेलो सरकार प्रदेश में रही, मगर किसी ने भी हरियाणा को उसकेहक का पानी दिलवाने की नहीं सोची। लेकिन यह भाजपा की सुप्रीम कोर्ट में प्रभावशाली पैरवी का ही नतीजा है कि फैसला हरियाणा के हक में तो आ चुका है, लेकिन इस मामले केपटाक्षेप की जिम्मेवारी केंद्र सरकार को सौंपी गई है।

गत दिवस उतरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में यह मसला उठा था। मगर एजेंडे कई थे, इसलिए इस मसले पर कोई निर्णय नहीं हुआ। गृहमंत्री अब दिल्ली में केवल इसी एजेंडे को लेकर हरियाणा-पंजाब की बैठक बुलाएंगे और उसमें इस मामले का हल निकाला जाएगा। अन्य राजनीतिक पार्टियों को तो इस विषय में बोलने तक का हक नहीं होना चाहिए, क्योंकि जनता सब जानती है कि सही मायने में हरियाणा के लिए एसवाईएल केपानी की लड़ाई भाजपा ही लड़ रही है और भाजपा ही इसे सिरे भी चढ़ाएगी।
- मनोहर लाल, सीएम हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed