फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Four MLAs Joins BJP In Haryana

हरियाणाः इनेलो के चार और विधायक भाजपा में शामिल हुए, और ऐसे लगे एक दिन में कई झटके

Tue, 06 Aug 2019 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Four MLAs Joins BJP In Haryana
चार विधायक भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 75 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने इनेलो को और झटका दिया है। मंगलवार को दो इनेलो विधायकों समेत चार और विधायक भाजपा में शामिल हो गए। हैरत की बात यह रही कि सिरसा से विधायक मक्खन लाल सिंगला दोपहर तक इनेलो के साथ सदन में मौजूद रहे। शून्यकाल में अपनी मांगें भी इनेलो विधायक के नाते उठाईं और शाम को भाजपा का दामन थामन लिया। 

विज्ञापन


फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना बागी होने के बावजूद अभी इनेलो में ही थे, उन्होंने भी अब भगवा धारण कर लिया है। उनके अलावा समालखा से आजाद विधायक रविंद्र मच्छरौली व बसपा से निष्कासित पृथला के विधायक टेक चंद शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


सभी ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चारों विधायकों की विधिवत ज्वाइनिंग कराई। उधर, इस घटनाक्रम के बाद अभय गुट के इनेलो विधायकों की संख्या मात्र तीन रह गई। जिनमें अभय चौटाला, वेद नारंग और ओमप्रकाश बरवा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा का समर्थन कर रहे चार विधायक नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, पिरथी सिंह नंबरदार व अनूप धानक अभी विधानसभा रिकॉर्ड में इनेलो के ही विधायक हैं। उन्होंने मंगलवार शाम को मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए अभय चौटाला को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने बैठक कर इनेलो विधायक दल का नेता राजदीप फौगाट को चुन लिया है। 


इनेलो के सदन में व्हिप अनूप धानक ने इस बाबत स्पीकर कंवर पाल को पत्र लिखकर जानकारी भी दे दी है। उधर, अभय चौटाला ने स्पीकर को पत्र लिखकर जजपा का समर्थन कर रहे चारों विधायकों पर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। स्पीकर ने इनको लेकर मंगलवार को ही फैसला करना था, लेकिन व्यस्तता के चलते अब वह 13 अगस्त को मामले की सुनवाई कर अंतिम निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed