फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election and narendra modi factor

भाजपा को बुलाना पड़ेगा, मोदी को आना पड़ेगा

Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
कुलदीप चहल/अमर उजाला, अंबाला कैंट
कुलदीप चहल/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election and narendra modi factor

लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा को ‘मोदी’ संजीवनी की जरूरत है। उपचुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि मोदी के प्रचार मैदान में नहीं उतरने से पार्टी को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में एक माह से भी कम समय बचा है। ऐसे में यदि मोदी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आते तो पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती हैं।

लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर ने इस तरह से काम किया कि चुनाव प्रचार में मोदी छाए रहे। ताबड़तोड़ रैलियां, नुक्कड़ सभाएं, नमो टी स्टाल पर चर्चा आदि के जरिये उन्होंने हर मतदाता से जुड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


भाजपा की यही अटैकिंग रणनीति रंग लाई और भाजपा गठबंधन तीन सौ से अधिक सीटें लाकर केंद्र में अपनी सरकार बना गई। यही जादू दूसरे दलों को लोकसभा चुनावों में उड़ाकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लिए इम्तिहान का वक्त

haryana assembly election and narendra modi factor

यही कारण रहा कि अंबाला में जहां भाजपा रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर गई, वहीं प्रदेश में दस में से सात सीटों पर कब्जा भी किया। राजनीतिक जानकारों की मानें, तो उपचुनाव में नरेंद्र मोदी ने प्रचार अभियान में भाग नहीं लिया, जिसके चलते पार्टी मतदाताओं से दूर हो गई।

भाजपा में चर्चा है कि यदि मोदी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए रैलियां आदि नहीं करते, तो ऐसी स्थिति में हरियाणा प्रदेश भाजपा के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच सकती हैं।

वर्ष 1967 से लेकर 2009 तक हुए चुनावों में आंकड़े कभी भाजपा के पक्ष में नहीं रहे हैं। आंकड़ों पर नजर मारें, तो भाजपा अपने बैनर के तले कभी भी अपने दम पर ऐसी स्थिति में नहीं दिखी है कि वह सरकार बना सके।

हां, गठबंधन या समर्थन के साथ भाजपा ने सत्ता का सुख जरूर भोगा है। अब भाजपा के लिए यह इम्तिहान का वक्त है, क्योंकि इस बार विस चुनावों में भाजपा को मोदी संजीवन का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed