फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election amit shah visit mahendragarh on July 16

Haryana: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, अमित शाह ने संभाली कमान, 17 दिन में दूसरी बार दौरा

Thu, 11 Jul 2024 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे। इससे पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा और इससे उबरने के लिए पार्टी को एक जीत की संजीवनी चाहिए।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election amit shah visit mahendragarh on July 16
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। पार्टी हर हाल में हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में जुट गई है। इसे लेकर पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन


तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरी नजर बनाए हुए हैं। 29 जून को वह पंचकूला आए थे और कार्यकर्ताओं में जोश भर गए थे। अब 17 दिन बाद वह फिर से 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ आ रहे हैं। ओबीसी मोर्चे की ओर से आयोजित कार्यक्रम के बाद शाह बाद में जिला, मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अहीरवाल बेल्ट में होने वाला यह कार्यक्रम भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पिछली बार भाजपा की सरकार बनाने में जीटी बेल्ट के साथ इस बेल्ट का अहम योगदान रहा था। महेंद्रगढ़ से वह पूरे दक्षिण हरियाणा को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा के सांसद व मंत्री भी मौजूद रहेंगे। शाह के आगमन को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई और लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पार्टी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे। इससे पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा और इससे उबरने के लिए पार्टी को एक जीत की संजीवनी चाहिए। खुद अमित शाह जब पंचकूला आए थे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि यह चुनाव न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। चुनाव जीतने का संदेश देश के सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि यदि भाजपा को हरियाणा में विपरीत नतीजे मिले तो आने वाले चुनावों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए पार्टी हरियाणा की चुनाव को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।

कार्यकर्ताओं में जान फूंक रहे प्रभारी
भाजपा ने चुनाव तैयारियों को तेज कर दिया है। सभी प्रभारियों के दौरे शुरू हो गए हैं। कार्यकर्ताओं से बैठक कर पार्टी के प्रभारी उन्हें उत्साहित करने में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को अपने दौरे पर निकले। जींद में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह चंडीगढ़ पहुंचेंगे और सीएम व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। देर रात वह सभी प्रमुख नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। 


वहीं, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पुनिया बुधवार को हिसार पहुंचे और विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। इसके साथ ही चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब भी लगातार चुनावी दौर कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने रेवाड़ी, पलवल और फरीदाबाद का दौरा कर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पिछले महीने पंचकूला में हुई बैठक में ही तय हो गया था कि सभी प्रभारी हरियाणा के विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed