{"_id":"66dd5ba57d229ea1780e2e3a","slug":"haryana-assembly-election-2024-congress-surbey-on-24-seats-knwo-win-loss-political-equation-for-vidhan-sabha-c-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: 24 सीटों पर कांग्रेस का फिर सर्वे...चहेतों को टिकट के लिए खेमेबंदी; मैदान में उतरेंगे सांसद!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: 24 सीटों पर कांग्रेस का फिर सर्वे...चहेतों को टिकट के लिए खेमेबंदी; मैदान में उतरेंगे सांसद!
Sun, 08 Sep 2024 02:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:57 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 24 सीटों पर दोबारा से सर्वे करा रही है। चहेतों को टिकट दिलाने के लिए खेमे अड़े हुए हैं। आज शाम तक सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस 30 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर सकती है। दावेदारों ने भी दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
Haryana Election
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 32 प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी करने के बाद कांग्रेस में 24 सीटों पर पेच फंस गया है। ये ऐसी सीटें हैं, जहां पर दावेदार अधिक हैं और अलग-अलग खेमों से जुड़े हुए हैं। इन सीटों पर हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला का टकराव सामने आ रहा है।
तीनों नेता अपने चहेतों को टिकट दिलाने पर अड़े हैं। कई बार मंथन के बाद बढ़ते विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने इन सीटों पर दोबारा से सर्वे कराया है। सूत्रों का दावा है कि रविवार शाम तक इन सीटों को लेकर सर्वे रिपोर्ट आ जाएगी और इसके बाद ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे। वहीं, संभावना है कि रविवार को 30 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।
इससे पहले, पांच बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें करने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति 66 सीटों पर नाम तय किए थे। 24 सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए सब कमेटी का गठन किया गया था। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव और मधुसूदन मिस्त्री के नेतृत्व वाली सब कमेटी इन सीटों को लेकर कई बैठकें कर चुकी हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए पिछले 15 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने हाईकमान के सामने अपने चेहतों की मजबूत पैरवी की। वे दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए बकायदा नामों की सूची भी सौंप चुके हैं।

बढ़ते टकराव के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से सर्वे कराया है। संभावना है कि रविवार शाम तक इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। संभावना है कि इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा सबसे आखिर में की जाएगी।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है इन सीटों में फतेहाबाद, टोहाना, नारनौंद, जगाधरी, यमुनानगर, पानीपत व जींद विधानसभा सीटें हैं। इनके अलावा हिसार, सिरसा जिले की विधानसभा सीटों पर भी पेच फंसा है। कुमारी सैलजा हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में प्रत्याशियों को टिकट के लिए पैरवी कर चुकी हैं और जबकि सुरजेवाला कैथल और जींद में पैरवी कर रहे हैं।
सांसदों के टिकट पर संशय बरकरार, दिग्गज भी कर रहे इंतजार
सांसदों को विधानसभा चुनावों में टिकट के लिए कांग्रेस पहले ही इन्कार कर चुकी है, लेकिन कुमारी सैलजा लगातार चुनाव लड़ने का दावा करती रही हैं। पहली सूची मेंं किसी सांसद का नाम नहीं आया है, ऐसे में कुमारी सैलजा और सुरजेवाला के चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ है।

इन दोनों को देखते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को उचाना से टिकट मिलना तय है, लेकिन पहली सूची में इनका नाम नहीं आया है, इसी प्रकार रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला का भी नाम नहीं आया है।