फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2024 BJP Rebellions Former Minister and MLAs Resignation Know Reasons Behind News in

Haryana Election: भाजपा में नहीं थम रही बगावत...पूर्व मंत्री-विधायक समेत 8 का इस्तीफा; कांग्रेस में भी विद्रोह

Sun, 08 Sep 2024 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी मची है। भाजपा में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकटों की सूची जारी होने के बाद भाजपा के दिग्गज बागियों को मनाने में जुटे हैं। पूर्व मंत्री और विधायक समेत आठ ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से दो ने निर्दलीय पर्चा भरा है। साथ ही कांग्रेस में भी विद्रोह शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 BJP Rebellions Former Minister and MLAs Resignation Know Reasons Behind News in
Haryana Assembly Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। पहली सूची जारी होने के तीन दिन बाद भी नेताओं के पार्टी छोड़ने और विरोध जताने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत आठ नेताओं ने इस्तीफे दे दिए।
विज्ञापन

कुछ नेताओं ने भाजपा छोड़ने का एलान कर रखा है और फैसले के लिए रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है। 

वहीं, कांग्रेस के 32 प्रत्याशियों की पहली सेफ मानी जाने वाली सूची जारी होने के बाद आधा दर्जन हलकों में बागी स्वर उठे हैं। बरोदा से दोबारा इंदुराज नरवाल को टिकट देने के विरोध में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा छोड़ने वाले एक पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने सफीदों से और कैलाशचंद पाली ने महेंद्रगढ़ में नामांकन भी भर कर दिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम खोखर, झज्जर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अहलावत, पूर्व उम्मीदवार दाताराम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उडाना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। 

सीएम ने पीपीपी के स्टेट कोआर्डिनेटर सतीश खोला से बातचीत की। बाद में उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बातचीत की। उधर, सीएम नायब सैनी ने पूर्व मंत्री कविता जैन और राजीव जैन से फोन पर बातचीत की। उसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। कविता जैन ने रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है। 

भाजपा के सहप्रभारी बिप्लब देव ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज से बातचीत की और उन्हें हाईकमान के सामने बात रखने का आश्वासन भी दिया। शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशियों से भी कहा है कि वे बागियों से बात करें। रेवाड़ी से उम्मीदवार लक्ष्मण यादव ने सतीश खोला से मुलाकात की।

 

पूर्व विधायक बलकौर सिंह कांग्रेस में शामिल
सिरसा जिले में कालांवाली से पूर्व विधायक सरदार बलकौर सिंह ने भाजपा को छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उनके साथ आए ब्लॉक समिति चेयरमैन, जिला पार्षदों और 40 संरपचों व पूर्व सरपंचों ने भी कांग्रेस में आस्था जताई।
 

आजाद लड़ेंगी मीना चौहान
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने आजाद चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वह नीलोखेड़ी से टिकट मांग रहीं थीं।

 

पंचायत करेगी खरकड़ा का फैसला
भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा व उनकी पत्नी राधा ने खरकड़ा में पंचायत की, जिसमें तय हुआ कि महम चौबीसी के बड़े गांवों में पंचायत कर चुनाव लड़ने पर फैसला लेंगे।


 

कांग्रेस : हुड्डा के करीबी ने छोड़ी पार्टी
हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 32 प्रत्याशियों की पहली सेफ मानी जाने वाली सूची जारी होने के बाद आधा दर्जन हलकों में बागी स्वर उठे हैं। बरोदा से दोबारा इंदुराज नरवाल को टिकट देने के विरोध में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

 

हुड्डा पिता- पुत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा ने उनकी राजनीतिक हत्या की है। उन्होंने रोहतक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिता श्रीकृष्ण हुड्डा ने वर्ष 2005 में विधायक बनने के बाद भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए किलोई सीट छोड़ दी थी। 

दीपेंद्र हुड्डा मुझे भाई कहता था, लेकिन भाई कहकर मेरा गला काट दिया। 2020 के उपचुनाव में भूपेंद्र और दीपेंद्र ने इंदुराज नरवाल को टिकट देते हुए वादा किया था कि आगामी चुनाव में कोई एक सीट देंगे, लेकिन इस बार भी मेरे साथ धोखा किया है। 

 

कांग्रेस के साढौरा से विधायक रेनू बाला को दोबारा प्रत्याशी बनाने से नाराज हुड्डा के समर्थक बृजपाल छप्पर और उनकी पत्नी पिंकी छप्पर ने बसपा का दामन थाम लिया है। इसी बीच बृजपाल भावुक होकर रोने लगे। बृजपाल के बसपा ज्वाइन करने की जानकारी मिलते ही साढौरा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे बसपा जिला प्रभारी राजेश कटारिया के अलावा जिला सचिव शिव व जगजीत सिंह ने भी पद व पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

 

नोटा दबाएंगे पर काला को वोट नहीं देंगेः धनतोड़ी
कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धनतोड़ी ने कहा कि वे नोटा का बटन दबा देंगे, लेकिन रामचरण काला को वोट नहीं देंगे। कहा कि पार्टी का फैसला मान्य है, पर प्रचार करने के बजाय वह घर बैठेंगे। रविवार को 36 बिरादरी की बैठक में फैसला होगा कि वे क्या करें।

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग और प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा के पार्टी छोड़ने की खबर वायरल होते ही दोनों नेताओं ने मीडिया में आकर बयान दिया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरह गलत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed