फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab latest Corona cases update in Hindi

कोरोना वायरस: पंजाब में एक की मौत और 247 पॉजिटिव मिले, हरियाणा में संक्रमण के 511 मामले

Fri, 15 Jul 2022 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 01:28 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 511 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। यमुनानगर और पंचकूला में एक- एक मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1796 हो गई है।

विज्ञापन
Haryana and Punjab latest Corona cases update in Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जबकि 247 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.90 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली सहित पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। पंजाब की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मोहाली में 62 और लुधियाना में 47 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


अप्रैल से अब तक 6505 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 43 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। कुल मिले 247 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली और लुधियाना में नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा पटियाला में 23, जालंधर में 18, बठिंडा में 11, अमृतसर में 10, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, पठानकोट में 8-8, फरीदकोट, संगरूर 7-7, एसबीएस नगर 6, बरनाला, रोपड़ 5-5, होशियारपुर, मुक्तसर 3-3, गुरदासपुर, कपूरथला 2-2 और चार अन्य जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


1275 हुए सक्रिय मामले
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब तक सूबे में सक्रिय मामले बढ़कर 1275 पहुंच गए हैं। जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला जेल में बंद राजोआना कोरोना पॉजिटिव
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में पटियाला की सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी बलवंत सिंह राजोआना कोरोना पॉजिटिव हो गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जेल प्रशासन ने राजोआना को आइसोलेट कर इलाज शुरू करा दिया है। सेहत विभाग के जिला एपिडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि देर शाम प्राप्त रिपोर्ट में कैदी बलवंत सिंह राजोआना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से राजोआना को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। 

कोरोना: 511 नए केस, दो की मौत
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 511 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। यमुनानगर और पंचकूला में एक- एक मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1796 हो गई है। इनमें से 1728 मरीज घरों में ही इलाज ले रहे हैं। राज्य में संक्रमण दर 3.52 प्रतिशत है और रिकवरी दर 98.78 फीसदी है। 


सबसे अधिक संक्रमण के मामले गुरुग्राम में 249, फरीदाबाद 60, हिसार 14, करनाल 25, पंचकूला 50, रोहतक 14, अंबाला 22, यमुनानगर 15 और कुरुक्षेत्र में 20 नए मरीज मिले हैं। रेवाड़ी और फतेहाबाद में एक भी केस नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में 10 से कम मामले मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed