{"_id":"607419c48ebc3e8ca76f7f95","slug":"haryana-agriculture-minister-jp-dalal-reached-rewari-grain-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री बोले- 90 से 99 फीसदी किसान खेतों में कर रहे हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री बोले- 90 से 99 फीसदी किसान खेतों में कर रहे हैं काम
Mon, 12 Apr 2021 03:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Apr 2021 03:36 PM IST
सार
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा की मंडिया पहले से काफी बेहतर चल रही हैं। कांग्रेस और किसान नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। किसान और आढ़ती पहले से काफी खुश हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान नेता और सरकार मिल बैठकर फैसला करें।
विज्ञापन
रेवाड़ी पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कुर्सी की लड़ाई है। कुछ दल किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन दलों को किसान हित नहीं सिर्फ सत्ता चाहिए। इसके आगे कृषि मंत्री ने कहा कि आंदोलन में किसान नहीं है। 90 से 99 फीसदी किसान खेतों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा: यमुनानगर में अनाज मंडी में भीषण आग, कई सौ कुंतल गेहूं और चार बाइक जलीं, चार झुलसे
विज्ञापन
भाजपा किसान हितैषी फैसला लेने में सबसे आगे है। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा की मंडिया पहले से काफी बेहतर चल रही हैं। कांग्रेस और किसान नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। किसान और आढ़ती पहले से काफी खुश हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान नेता और सरकार मिल बैठकर फैसला करें। इसका समाधान आवश्य निकलेगा। बता दें कि कृषि मंत्री सोमवार को रेवाड़ी की अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा : अनिल विज ने नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा खत, कहा- किसानों से की जाए बातचीत, हमें इनके स्वास्थ्य की चिंता