{"_id":"6072f1ed8ebc3edc0649d46f","slug":"fire-breaks-out-at-ranjitpur-grain-market-of-yamunanagar-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: यमुनानगर में अनाज मंडी में भीषण आग, कई सौ कुंतल गेहूं और चार बाइक जलीं, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: यमुनानगर में अनाज मंडी में भीषण आग, कई सौ कुंतल गेहूं और चार बाइक जलीं, चार झुलसे
Sun, 11 Apr 2021 06:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:35 PM IST
सार
- हिमाचल प्रदेश से सटी रंजीतपुर अनाज मंडी में हुआ हादसा
- बिलासपुर और यमुनानगर से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं
विज्ञापन
रंजीतपुर अनाज मंडी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे रंजीतपुर अनाज मंडी में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से खरीदा गया किसानों का कई सौ कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं चार बाइक, एक स्कूटी और दस्तावेज समेत अन्य सामान भी जल गया। आढ़तियों के दस्तावेज बचाने के चलते चार मुंशी भी झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर बिलासपुर और जिला मुख्यालय से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। मंडी तक पहुंचने में दमकल विभाग की गाड़ियों को करीब पौना घंटा लग गया। जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान हुआ। कई दिनों से आढ़ती और किसान रंजीतपुर अनाज मंडी में दमकल की गाड़ी तैनात करने की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई और रविवार को यह बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन