फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana aap state president naveen jaihind statement on cow

नवीन जयहिंद बोले, 20 पैसे में कैसे होगा गौ माता का गुजारा?

Mon, 22 Aug 2016 06:14 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Aug 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
haryana aap state president naveen jaihind statement on cow
हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद - फोटो : फाइल फोटो
'आप' के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने गायों की देखभाल और खानपान के लिए रोजाना के 20 पैसे दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 20 पैसे में गौमाता का गुजारा कैसे होगा? क्या यह राशि काफी है? हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सरकार से इस पर सवाल करते हुए गोरक्षा को महज वोट बटोरने के लिए की गई राजनीति करार दिया है।
विज्ञापन


बकौल जयहिंद अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के मद में करीब 5 करोड़ का खर्च हो चुका है जबकि गोरक्षा के लिए 4 करोड़, 35 लाख दिए गए हैं। मीडिया को दिए बयान में नवीन जयहिंद ने कहा  कि प्रदेश में करीब चार लाख गाये हैं, जिनमें सड़कों पर भी करीब 1.25 लाख हैं।
विज्ञापन

गौरक्षा के लिए सरकार को माकूल कदम उठाने चाहिएं

haryana aap state president naveen jaihind statement on cow
हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद - फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों लगातार हुई दुर्घटनाओं में न केवल गोवंश को नुकसान पहुंचा बल्कि आम लोगों की भी मौतें हुई और दर्जनों जख्मी हुए। गोरक्षा के नाम पर राजनीति करने की बजाय इनके लिए सरकार को माकूल कदम उठाना चाहिए, ताकि प्रदेश वासियों के साथ साथ गोवंश को भी राहत मिल सके।

उन्होंने गायों के लिए रोजाना मिलने वाले 20 पैसे को नाकाफी बताते हुए इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की सरकार से गुजारिश की। हाल ही में आप ने हरियाणा में सेल्फी विद लावारिस काऊ की पहल शुरू की है। इसके जरिये सभी जिलों में दर बदर की ठोकरें खा रही गायों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता सेल्फी लेकर आम जनता के सामने सरकार के दावों को खोखला साबित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed