{"_id":"5c2af200bdec2256c106e58b","slug":"haryana-aap-naveen-jaihind-press-conference-on-actions-against-party-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवीन जयहिंद का बड़ा एलान, 'आप' कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जयहिंद का बड़ा एलान, 'आप' कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएंगे
Tue, 01 Jan 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
naveen jaihind
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के खिलाफ फेक न्यूज वायरल करने के आरोप लगाते हुए 'आप' कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई से पार्टी के नेता काफी नाराज हैं, नवीन जयहिंद ने तो कड़े तेवर दिखाए। नवीन जयहिंद ने मामला हाइकोर्ट में ले जाने की बात कही है।
उनका कहा है कि फेसबुक पर 'आप' कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई न्यूज कटिंग के बाद रात को 1 बजे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर भाजपा सरकार लोगों में डर पैदा करना चाहती है। बीते दिनों हुए मेयर चुनाव में खुद सीएम मनोहरलाल ने पंजाबी होने के नाम पर ना सिर्फ वोट मांगे बल्कि अखबारों में विज्ञापन देकर भी जातिवाद फैलाने का कम किया था।
जयहिंद ने कहा कि सरकार ऐसे हथकंडे अपनाकर आमजन को सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालने से डरा रही है।

Trending Videos
पूरे हरियाणा में कार्रवाई का विरोध किया जाएगा
नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करेगी। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। लूट व डकैती की वारदातें भी बढ़ रही हैं,
लेकिन सरकार उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपेक्षा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी चुनाव आयोग को पहले ही शिकायत कर चुकी है और अब पार्टी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी जाएगी। वहीं अभय चौटाला पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की भाजपा से सेटिंग है।