{"_id":"5d4aa7778ebc3e6cd05ac51c","slug":"harsimrat-kaur-badal-tweet-on-sushma-swaraj-with-memorable-photo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत बादल ने ट्वीट की सुषमा स्वराज के साथ बेहद यादगार तस्वीर, लिखा- मैंने बड़ी बहन को खो दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत बादल ने ट्वीट की सुषमा स्वराज के साथ बेहद यादगार तस्वीर, लिखा- मैंने बड़ी बहन को खो दिया
Wed, 07 Aug 2019 04:05 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : ट्विटर
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सुषमा स्वराज के साथ एक यादगार तस्वीर ट्वीट की और श्रद्धांजलि देते हुए दिल छू लेने वाली बात लिखी। हरसिमरत ने लिखा कि देश ने आज एक महान शख्सियत खो दी और मैंने एक बड़ी बहन को खो दिया। उनके जाने से जो खालीपन रह जाएगा, वो कभी नहीं भरेगा। वाहेगुरु उन्हें शांति दें, देश की उस महान आत्मा को मेरा शत शत नमन।
तस्वीर में हरसिमरत कौर बादल, सुषमा स्वराज और सुखबीर बादल चारपाई पर बैठे हैं। सुखबीर बादल लाल रंग का पारंपरिक फुलकारी वाला हाथ का पंखा पकड़े हुए हैं और सुषमा व हरसिमरत हंसती दिख रही हैं।

Today, India lost a great leader, the world lost an exemplary human being and I lost an elder sister. The void left by the passing of former external affairs minister Sushma Swaraj ji can never be filled. May Waheguru grant peace and shelter to the dearly departed. pic.twitter.com/BAcGCQT9zw
विज्ञापन विज्ञापन— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) August 6, 2019
गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात देहांत हो गया। 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। दिल्ली में लोधी रोड स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी बांसुरी स्वराज ने मां को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
सुषमा कुछ समय पहले काफी बीमार थीं। उन्होंने 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया था। एनडीए-2 सरकार में भी वे शामिल नहीं हुईं। सुषमा ने सियासत में शानदार पारी खेली, जिसे दुनिया याद रखेगी।
हरियाणा के अंबाला में जन्मीं सुषमा स्वराज का जहां सियासी सफर बेहद शानदार रहा, वहीं उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। पति स्वराज कौशल के लिए वह एक 'उम्दा दोस्त' रहीं तो बेटी बांसुरी के लिए वह एक आदर्श मां, जिनकी उंगली पकड़कर उन्होंने चलना सीखा।