हरसिमरत कौर का हमला: मुख्यमंत्री से ज्यादा चन्नी 'ड्रामा मंत्री', आप के लिए राजनीति सिर्फ बिजनेस
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। हरसिमरत ने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन उसे पंजाब में बड़ा जीरो ही मिलने वाला है। वहीं पंजाब कांग्रेस विफल होने जा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम से ज्यादा 'ड्रामा मंत्री' बताया। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए राजनीति सिर्फ एक बिजनेस है। पंजाब के लोगों को सपने दिखाने से पहले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में अपने वादों को पूरा करने की जरूरत है। केजरीवाल को चुनाव से पहले दूसरे राज्यों में जाने के बजाय अपने राज्य में अधिक समय बिताना चाहिए।
सुखबीर बादल ने किसानों से किया बड़ा वादा
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसी भी फसल के नुकसान पर किसानों को फसल बीमा के रूप में 50000 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा। 2004 के बाद ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। पंजाब में मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और चर्च को मुफ्त बिजली मिलेगी। सुखबीर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विफल हो जाएगी। पंजाब में क्षेत्रीय दल को ही सफलता मिलेगी।
Arvind Kejriwal needs to fulfill his promises in Delhi before showing his dreams to the people of Punjab. The CM should spend more time in his own state rather than moving to other states before elections. Politics is just a business for AAP: Harshimrar Kaur Badal, MP pic.twitter.com/sUti9gTlvS
— ANI (@ANI) December 14, 2021
No matter how much BJP tries, they are going to get a big zero in the Punjab elections. Congress is going to fail in Punjab, he (Charanjit Singh Channi) is more of a 'drama minister' than the Chief Minister. : Harshimrar Kaur Badal, MP Shiromani Akali Dal pic.twitter.com/VZ9qqmMWdm
— ANI (@ANI) December 14, 2021
We will provide Rs. 50000/acre as crop insurance to the farmers for any crop damage. Pension schemes will be resumed for employees who joined after 2004. Mandir, Gurudwara, Masjid and Church will get free electricity in Punjab: Sukhbir Singh Badal, President, Shiromani Akali Dal pic.twitter.com/WffGU3YTZY
— ANI (@ANI) December 14, 2021
A fast court trial should be done in the Lakhimpur Kheri case. Every political party has the right to have rallies before elections. AAP will fail in the upcoming elections. The regional party will only succeed in Punjab: Sukhbir Singh Badal, President, Shiromani Akali Dal
— ANI (@ANI) December 14, 2021