फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat Kaur Badal targets CM Charanjit Singh Channi

हरसिमरत का हमला: कैप्टन पांच वर्ष बैठे रहे महल में, अब सीएम चन्नी भी दिल्ली में ठोंक रहे सलाम

Mon, 18 Oct 2021 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 06:04 PM IST
सार

कार्यक्रम की शुरुआत हरसिमरत कौर बादल ने गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के साथ की। उनका रोड शो टिब्बी साहिब रोड से बागवाली गली, वोहरा कॉलोनी समेत विभिन्न जगहों से गुजरा। विभिन्न स्थानों पर शिअद व बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हरसिमरत कौर बादल का स्वागत किया।

विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal targets CM Charanjit Singh Channi
हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस का इस समय बहुत बुरा हाल है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो पांच वर्ष कभी अपने महल से बाहर ही नहीं निकले। लोगों तक पहुंच ही नहीं बनाई। कैप्टन के घर-घर नौकरी के वादों की हवा निकल गई। किसी को नौकरी नहीं मिली, न ही युवाओं को स्मार्टफोन मिले। लोगों के राशन कार्ड तक इस सरकार के कार्यकाल में कट गए थे।

विज्ञापन


हरसिमरत कौर ने कहा कि अब तो कांग्रेस में कलह के बाद मुख्यमंत्री ही बदल गए। चन्नी जब मुख्यमंत्री बने तो गरीबों के प्रति हमदर्दी की बातें हुईं लेकिन अब चन्नी गरीब नहीं रहे। खुद जहाजों में उड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी अब ज्यादातर दिल्ली दरबार में ही सलाम ठोंकते नजर आ रहे हैं। वे गरीबों के लिए कुछ करते नजर नहीं आ रहे। चन्नी के हाथ में खुद तो पावर नहीं है। उन्हें जो नेता जहां को खिंचता है वहीं को चल पड़ते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर व्यंग करते हुए हरसिमरत ने कहा कि एक तरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता हैं जिन्हें दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जाता था तो वे अपना पंजाब छोड़कर कहीं नहीं जाते थे। एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जो अक्सर ही दूसरे राज्यों में ही नजर आते हैं। वे जहां चुनाव हो उसी राज्य में नजर आते हैं क्योंकि, जहां-जहां प्रत्याशियों को टिकट देनी हैं, वहां पहले मोल-भाव होगा। उतनी ही मोटी रकम आएगी जितनी ज्यादा टिकटें बंटेंगी। केजरीवाल पहले दिल्ली संभालें बाद में पंजाब आने की सोचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed