फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harsimrat kaur badal statement on arvind kejriwal after casting vote for punjab assembly election

अरविंद केजरीवाल के बारे में ये क्या बोल गईं PM मोदी की मंत्री, देखिए

Sat, 04 Feb 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
harsimrat kaur badal statement on arvind kejriwal after casting vote for punjab assembly election
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
पति और ससुर के साथ केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में बड़ा बयान दिया। उन्होंने केजरीवाल पर आईएसआई से मिले होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मुक्तसर के लंबी में मतदान करने बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब में केजरीवाल बब्बर खालसा के साथ लंच-डिनर कर रहे हैं। आईएसआई उन्हें स्पॉन्सर कर रही है। पंजाब में 30 साल बाद इस तरह से धमाके हुए हैं, जो इसका सबूत हैं।
विज्ञापन


हरसिमरत कौर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह बाहरी लोग हैं। इन्‍होंने दिल्‍ली में सरकार बनाने के बाद कोई अच्‍छे परिणाम नहीं दिए। न ही जनता की भलाई के लिए कोई काम किया। ऐसे बाहरी लोगों को पंजाब की जनता उनके घर वापस भेज देगी। फैसला आज हो जाएगा और बहुत जल्द यह लोगों के सामने होगा। हम तीसरी बार पंजाब में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जानिए कौन और क्या बोला?

harsimrat kaur badal statement on arvind kejriwal after casting vote for punjab assembly election
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अम​रिंदर सिंह दल बदलू हैं। मेरे पास 70 साल का अनुभव है और इस बार का चुनाव भी हम ही जीतेंगे।

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि पहले 2 पार्टियां थीं, अब 3 हैं। काफी वोट डायवर्ट होंगे पर जो भी जीते वो पंजाब को अपनी पार्टी से पहले रखे। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में दोबारा जिंदा कर राहुल को शानदार गिफ्ट दूंगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरे पंजाब में आगे चल रही है और इसका नतीजा सभी को नजर आ जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब का माहौल खराब कर रही है और यह बहुत जल्द बाहर हो जाएगी। अकाली दल की जीत साफ है और कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमानत जरूर जब्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed