{"_id":"5ff7614c0ca886453d094183","slug":"harsimrat-kaur-badal-said-akali-dal-will-not-re-align-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत बोलीं- भाजपा से शिअद अब नहीं करेगा गठबंधन, कांग्रेस पर सुखबीर का बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत बोलीं- भाजपा से शिअद अब नहीं करेगा गठबंधन, कांग्रेस पर सुखबीर का बड़ा आरोप
Fri, 08 Jan 2021 01:00 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस अंदर खाते केंद्र सरकार से मिलकर किसान आंदोलन को कमजोर करने में लगी है। कांग्रेस पंजाब की जनता की समस्या हल करने में फेल हुई है। गुरुवार को सुखबीर जलालाबाद में विभिन्न वार्डों का दौरा करने पहुंचे थे। सुखबीर ने नगर काउंसिल चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ध्यान पंजाब की जनता की समस्याएं हल करने की तरफ नहीं है। किसानों की खातिर अकाली दल ने भाजपा से नाता तोड़ा है। केंद्र सरकार कई चाले चलकर किसानों के संघर्ष को कमजोर बनाने में जुटी है। एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान आंदोलन की हिमायत करते हैं तो दूसरी तरफ पर्चे दर्जकर आंदोलन कमजोर किया जा रहा है। अकाली सरकार के समय जलालाबाद में करोड़ों की लागत से विकास कार्य हुए हैं। चार साल में कैप्टन सरकार ने गन्ने के मूल्य में वृद्धि नहीं की है।
विज्ञापन
भाजपा के साथ दोबारा गठजोड़ नहीं करेगा अकाली दल : हरसिमरत
बठिंडा एम्स पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार से अब किसानों को कोई उम्मीद नहीं है। किसानों को अब अदालत से ही इंसाफ मिल सकता है। केंद्र सरकार देश के किसानों के बारे में सोचती तो अब तक तीनों कानून वापस ले लिए होते। केंद्र सरकार देश के किसानों के मन की बात सुनने के बजाय बैठकों की बात कर उन्हें लटका रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में अकाली दल कभी भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं करेगा। जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कानूनों को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग कर रहे थे तो भाजपा ने उनकी एक नहीं सुनी। सांसद ने कहा कि आठ जनवरी को केंद्र सरकार के मंत्रियों की किसानों के साथ होने वाली बैठक भी बेनतीजा ही रहेगी क्योंकि केंद्र सरकार के मंत्री देश के किसानों की बात नहीं समझ पा रहे हैं।