फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsh Chhikara and Naveen Panghal arrested by Police on Complaint of Sapna Choudhary and her Husband Veer sahu

सपना चौधरी और पति वीर साहू की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, हर्ष छिक्कारा और नवीन पंघाल गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2020 04:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Harsh Chhikara and Naveen Panghal arrested by Police on Complaint of Sapna Choudhary and her Husband Veer sahu
हर्ष छिक्कारा और नवीन पंघाल को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रागिनी गायिका सपना चौधरी व उनके पति वीर साहू की शिकायत पर पुलिस ने हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल को गिरफ्तार कर लिया है। सपना चौधरी के बेटा होने पर सोशल मीडिया पर यह विवाद उपजा था। जिस पर सपना चौधरी व उनके पति वीर साहू ने हांसी सिटी थाने में दोनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


इसी शिकायत पर जांच में शामिल होने शुक्रवार को दोनों को हांसी शहर थाने में बुलाया गया था। पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत हुए मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत नहीं मिली और दो दिन के लिए जेल भेज दिया गया। हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल सुबह अपने दर्जनों साथियों के साथ हांसी शहर थाना पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले अस्पताल में मेडिकल करवाया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के बाहर समर्थकों की काफी भीड़ जमा हो गई। आरोपियों को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोर्ट में पेश होने के बाद जैसे ही समर्थकों को जानकारी मिली कि दो दिन के लिए उन्हें जेल भेजा जा रहा है तो वहां पर मौजूद युवाओं ने सपना चौधरी व उनके पति वीर साहू का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणवीं कलाकार नवीन नारू ने कहा कि हर्ष छिक्कारा ने कोई गुनाह नहीं किया है। उसने वीर साहू को बेटा होने पर सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। बधाई देना कोई जुर्म नहीं है। नवीन नारू ने कहा कि महम पुलिस ने वीर साहू सहित 70 लोगों पर मकदमा दर्ज किया था। अब तक न तो वीर साहू की गिरफ्तारी हुई है और न ही अन्य किसी आरोपी की। सब खुले में घूम रहे हैं। इससे साफ झलकता है कि साजिश के तहत हर्ष छिक्कारा को फंसाया जा रहा है। 


हर्ष छिक्कारा को फंसाने के पीछे सरकार का हाथ है। प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए समर्थकों ने कहा कि दिवाली के त्योहार पर एक समाजसेवी को जेल में डालना प्रदेश सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। इस दौरान हर्ष छिक्कारा के समर्थकों ने भाजपा नेता मनोज तिवारी को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि उनकी सिफारिश के बाद ही दोनों को जेल में डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed