फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harry bhatt did a big fraud on the name of amitabh bachhan, mohali news

तू डाल-डाल तो मैं पात-पात, पुलिस के पहुंचने से पहले 'महाठग' फिर फरार

Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
harry bhatt did a big fraud on the name of amitabh bachhan, mohali news
हैरी भट्ट - फोटो : File Photo
अमिताभ बच्चन के नाम पर पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली की विभिन्न संस्थानों से ठगी कर फरार हुआ हैरी भट्ट पुलिस के लिए पहेली बन गया है। पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को बंगलूरू स्थित उस होटल में पहुंची, जहां भट्ट दंपति ठहरे हुए थे। वहां पहुंचते ही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक घंटा पहले ही वहां से निकल गए हैं। वहीं, पुलिस ने नागपुर से दो ट्रांसपोर्टरों को राउंडअप किया है। जिन्होंने हैरी के सामान को गुजरात ले जाने में सहायता की थी। 
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि बंगलूरू में भट्ट दंपति एक थ्री स्टार होटल में रुके थे, उन्हें इस बारे में सूचना मिली थी। टीम जब होटल में दबिश देने पहुंची तो पता चला कि करीब एक घंटा पहले ही आरोपी वहां से निकल गया था। वहीं, पुलिस को पता चला है कि भट्ट दंपति ने होटल में एक रात गुजारी है।
विज्ञापन


नागपुर में जाकर बदला था मोबाइल
वहीं, पुलिस से पता चला है कि आरोपी ने आगरा से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गया था। इसके बाद वह नागपुर में ठहरा था। वहां से उसने कुछ सामान बंगलूरू भेजा था। इसके अलावा वहां पर उसने अपना मोबाइल नंबर बदला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई में तीन पैकेट बरामद 
पुलिस की जो टीम चेन्नई गई है, उसने वहां पर तीन पैकेट बरामद किए हैं, भट्ट ने इसे आगरा से कोरियर किया था। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने पैकेट नहीं खोले हैं, उनकी टीम ने पैकेट को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed