फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harkamaljeet became the head, celebrated victory in the style of Siddh Moosewala

Chandigarh News: हरकमलजीत बने प्रधान, सिद्ध मूसेवाला के अंदाज में मनाया जीत का जश्न

Fri, 06 Sep 2024 06:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Harkamaljeet became the head, celebrated victory in the style of Siddh Moosewala
चंडीगढ़। सेक्टर-50 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में हुए छात्र परिषद चुनाव में एबीवीपी आगे रही। एबीवीपी के हरकमलजीत सिंह को अध्यक्ष, गौरांग को सचिव व कृष्णा गुलेरिया को संयुक्त सचिव चुना गया है। वहीं, एनएसयूआई के मौलिक राय शर्मा को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। एबीवीपी ने जीत के बाद सिद्ध मूसेवाला के अंदाज में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

कॉलेज में मतदान सुबह साढे़ नौ से लेकर 12 बजे तक हुआ। कॉलेज में छात्रों की संख्या कुल 826 है, जिसमें से 483 छात्रों ने मतदान किया। इसमें 31 वोट नोटा पड़े। वहीं, 33 वोट अमान्य कर दिए गए। कॉलेज में कुल मतदान प्रतिशत 58.47 प्रतिशत रहा। एबीवीपी के सदस्यों ने विजेताओं ने जीत के बाद मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला के अंदाज में अपनी जांघों पर हाथ मारने के बाद हवा में लहराकर जश्न मनाया। विजेताओं के नाम की घोषणाओं के साथ पूरा कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज जिंदाबाद के नारों से गुंज उठा। नाम की घोषणाओं के दौरान छात्राओं में उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed