{"_id":"635ed5ceb5a78605ad40ac5f","slug":"harjinder-singh-named-head-of-scout-of-indian-men-s-and-women-s-football-teams-chandigarh-news-pkl4668261190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरजिंदर सिंह ने भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों का हैड ऑफ स्काउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरजिंदर सिंह ने भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों का हैड ऑफ स्काउट
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं वरिष्ठ कोच हरजिंदर सिंह को भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों का हैड ऑफ स्काउट बनाया गया है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है। हरजिंदर सिंह को हैड ऑफ स्काउट बनना एक बड़ी उपलब्धि है। अब वे देश के किसी कोने में युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए जा सकते हैं। कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी अगर इनकी नजर में आ जाता है तो वह उसे तुरंत युवाओं को तराशने वाले भारतीय कैंप में भेज सकते हैं।
खिलाड़ियों को तराशकर उनका भविष्य बनाया
हरजिंदर सिंह यूटी खेल विभाग की फुटबॉल अकादमी के चीफ कोच के पद रह चुके हैं। वह शहर के वरिष्ठ कोच हैं और अभी भी युवाओं को फुटबॉल के खेल में आगे बढ़ने में हरसंभव सहायता करते हैं। इनकी निगरानी में शहर की फुटबॉल अकादमी से देश के लिए बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी उभारे हैं जो विभिन्न टीमों के साथ फुटबॉल क्लबों में भी खेलते हैं।
कोट...
पूरी जिम्मेदारी से काम करूंगा
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। देश में फुटबॉल के खेल की टैलेंट की कमी नहीं है। नई प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत है। -हरजिंदर सिंह