फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haritalika Teej Festival celebrates traditional songs, music and cultural performances

Chandigarh News: हरितालिका तीज महोत्सव में पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जश्न

Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej Festival celebrates traditional songs, music and cultural performances
मनीमाजरा। नेपाल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की ओर से धार्मिक पर्व हरितालिका तीज मिलन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस महोत्सव में नेपाली महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत और अपनी सांस्कृतिक पर प्रस्तुतियों देकर समा बांधा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सुरजीत सिंह ढिल्लो बतौर मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष शाम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के प्रधान ईश्वर प्रसाद शर्मा, चेयरमैन प्रेम बहादुर सखोजी, उपाध्यक्ष कमल बहादुर पुन, सचिव रोशन राम शर्मा, सह सचिव राजेन्द्र सिंह सायरी और कोषाध्यक्ष दुर्गा बहादुर ने ढिल्लो और शाम सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि नेपाल वेलफेयर सोसाइटी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजने का सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। इस मौके पर दया राम ढकाल शर्मा सह कोषाध्यक्ष, संजय राय माघी प्रेस सचिव, टिका राय शर्मा ऑडिटर, कृष्ण बहादुर टंडन मुख्य सलाहकार, उदयराज न्यौपाने संस्कृति सचिव, गीता राय माघी संगठन सचिव, प्रेम लाल शर्मा कानूनी सलाहकार, रण बहादुर व सागर गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed