फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harbhajan Singh reached Pathankot for launching Cricket academy

युवाओं को हरभजन सिंह की सलाह, मोबाइल में नहीं ग्राउंड में आकर खेले गेम्स

Mon, 02 Dec 2019 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Dec 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh reached Pathankot for launching Cricket academy
पठानकोट में हरभजन सिंह को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी।

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोमवार का कहा कि आजकल बच्चे ग्राउंड में कम और मोबाइल में अधिक गेम्स खेलते हैं। जरूरत है, ग्राउंड में आकर खेलने की। तभी देश का भविष्य स्वस्थ और उज्ज्वल होगा। हरभजन सिंह ने पठानकोट के प्रताप वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। वह पठानकोट में  इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी एचएसआईसीए (हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट अकादमी) का शुभारंभ करने आए थे। 

विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन भारत भूषण, डायरेक्टर विशाल महाजन, डायरेक्टर सन्नी महाजन, प्रिंसिपल शुभ्रा ने हरभजन सिंह का स्वागत किया। हरभजन सिंह ने कहा अकादमी इसलिए महत्वपूर्ण है कि पठानकोट पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का हब जिला है। उन्होंने बताया कि इस समय देश भर में उनकी 7 अकादमी चल रही हैं।

विज्ञापन

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में एक भी अकादमी नहीं है, जिसके चलते पठानकोट उन्हें सही लगा। वहीं प्रताप वर्ल्ड स्कूल में 4 एकड़ का ग्राउंड, क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए बढ़िया मशीनें उपलब्ध हैं, जिससे खिलाड़ियों को अधिक तकनीकी सीखने को मिलती हैं। इसके अलावा प्रताप वर्ल्ड में पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। 

‘विद्यार्थियों को करना चाहिए खेलों का नशा’
उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से टैलेंट को इकट्ठा कर भारतीय टीम को और भी मजबूत बनाने में सहयोग देंगे। जिंदगी के कई पहलु विद्यार्थियों के साथ साझे किए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते कहा कि सपने, जज्बा और टैलेंट ही खिलाड़ी को आगे ले जाता है। जब मैने अपने करियर की शुरूआत की तो मेरे पास सिर्फ सपने थे, बस मैने कोच का कहा माना और आज यहां खड़ा हूं। 

पंजाब में नशे के सवाल पर हरभजन सिंह ने कहा कि नशा करना है तो खेलों का करें। खेलों का नशा करने वालों के पास बहुल विकल्प हैं, कोई क्रिकेट का करे, कोई फुटबॉल तो कोई हॉकी का नशा करे। यह नशा न तो परिवारों को उजाड़ता है और न ही सेहत को। जिंदगी एक बार मिलती है, इसलिए हर विद्यार्थी को किसी न किसी खेल का नशा करना चाहिए। इस मौके पर जिला स्केट्स कोच भूपिंद्र सिंह, अभिषेक भारद्धाज व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed