फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harappan culture remains found in samchana village of rohtak after rakhi garhi of hisar

राखी गढ़ी के बाद समचाना की खुदाई में मिले 3500 साल पुराने अवशेष, देखिए

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Harappan culture remains found in samchana village of rohtak after rakhi garhi of hisar
समचाना की खुदाई में मिले 3500 साल पुराने अवशेष
हड़प्पाकालीन संस्कृति को लेकर राखी गढ़ी के बाद अब समचाना सुर्खियों में है। यहां खुदाई में 3500 साल पुराने अवशेष मिलने की बात सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला के तहत आने वाले गांव समचाना में रविवार को एक खेत की खुदाई में यह अवशेष मिले। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर इतिहास और पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची और अवशेष की जांच की।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग की टीम ने बताया कि नर कंकाल 3500 साल पुराना महिला का है और इसके साथ मिले अवशेष हड़प्पा सभ्यता के समय के हैं। वहीं नर कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी एकजुट होने लगे। ऐसे में टीम अवशेष को अपने साथ ले गई। समचाना के किसान आनंद ने अपने खेत की मिट्टी उठाने का ठेका दिया था। रविवार को जेसीबी से खुदाई चल रही थी।
विज्ञापन


करीब पांच फुट नीचे मिट्टी हटाने पर एक कंकाल की खोपड़ी नजर आई। जब कुछ और मिट्टी हटाई तो खोपड़ी के पास पुराने बर्तन रखे मिले। इसकी सूचना आनंद को दी गई। आनंद ने मामले की जानकारी इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर अमर सिंह को दी। प्रो. अमर सिंह, बीपीएस यूनिवर्सिटी खानपुर कला के प्रो. कुलदीप सिंह, एमडीयू इतिहास विभाग के कुलदीप, इतिहास से एमए कर चुके राहुल को साथ लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कब्जे में लिया नर कंकाल और बर्तन

Harappan culture remains found in samchana village of rohtak after rakhi garhi of hisar
हड़प्पा संस्कृति के निशान - फोटो : फाइल फोटो
टीम ने देखा कि खेत में करीब पांच फुट नीचे नर कंकाल की खोपड़ी, मिट्टी के बर्तन और मणिये दबे थे। नर कंकाल मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम के बीच बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस वापस चली गई।

पुरातत्व विभाग की टीम ने अवशेष की जांच की और इन अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया। रिटायर्ड प्रोफेसर अमर सिंह ने बताया कि इन अवशेषों को म्यूजियम में रखा जाएगा। हालांकि अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि अवशेष को एमडीयू के म्यूजियम में रखा जाएगा या फिर किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में रखा जाएगा।

रोहतक में पहले भी मिले अवशेष  
प्रो. अमर सिंह ने बताया कि अब तक हरियाणा और रोहतक के आसपास कई स्थानों पर हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक के गांव फरमाणा में भी हड़प्पा सभ्यता के बर्तन एवं अन्य सामान मिल चुका है।

वहीं, हिसार के गांव राखीगढ़ी में भी अवशेष मिले थे। इसके अलावा बेड़वा गांव में हड़प्पा सभ्यता का एक जबड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सनौली में भी हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी चीजें मिली थीं।

जांच से लग रहा है कि खोपड़ी किसी महिला की है। अनुमान है कि हड़प्पा सभ्यता में जिस समय किसी व्यक्ति या फिर औरत की मौत हो जाती थी तो उसे दफनाया जाता था। दफनाने के दौरान पुरुष के शव के पास पुरुष का सामान रखा जाता था और महिला के शव के पास महिलाओं के सामान रखे जाते थे। मणिये मिलने से लग रहा है कि महिला की खोपड़ी है।
- अमर सिंह, रिटायर्ड प्रोफेसर, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed