फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   happy merry christmas 2017 jesus birthday celebration in chandigarh

क्रिसमस के रंग में रंगा चंडीगढ़, हर किसी की जुबां पर... Merry Christmas!

Mon, 25 Dec 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
happy merry christmas 2017 jesus birthday celebration in chandigarh
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले क्रिसमस डे को लेकर रविवार की शाम तक सभी तैयारी कर ली गई। रात में सभी गिरजाघर और ईसाई विद्यालय रोशनी से जगमगाते रहे। मध्य रात में गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में अर्द्धरात्रि से ही क्रिसमस की सैलीब्रेशन्स शुरू हो गई। पंचकूला, मोहाली व मनीमाजरा के चर्च में भी काफी तादाद में लोग पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के सामने प्रार्थनाएं कीं।
विज्ञापन


कैथोलिक चर्च सैक्टर-19 की सजावट भी देखने योग्य है। इस चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के दृश्य भी लोगों को देखने को मिलेंगे। आज रात्रि गिरजाघरों में कैरोल सिंगिंग द्वारा प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गई और केक भी काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थनाएं और प्रभु यीशु के संदेश सुनने को मिलेंगे। सैक्टर-18, 46, 41, 44, मनीमाजरा और पंचकूला की चर्च में भी क्रिसमस के त्यौहार की धूम रही। मार्कीट्स में भी सैंटा क्लाज, स्टारस, क्रिसमस ट्री की खरीदारी लोगों ने खूब की।
 

happy merry christmas 2017 jesus birthday celebration in chandigarh
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
नन्हें - मुन्नों से लेकर हर आयु के लोगों के चेहरे पर दिखाई दे रही है। हर कोई प्रभु की जन्म की खुशी बना रह है। घर से लेकर चर्च तक प्रभु यीशु के जन्म के संदेश पहुंचाएं जा रहे है। कैरल गीत गाये जा रहे है। लोगों को जिसका इंतजार पूरे साल रहता है, अखिरकार वह वक्त आ ही गया है। लोगों ने घरों में भी क्रिसमस की पूरी तैयारी कर ली है।

लोग सुबह से ही घरों में पकवान बनाने में जुटे हुए है। लोगों ने घरों में क्रिब यानि गोशाला में प्रभु के जन्म की झांकी भी बनाई है।  सोमवार रात 12 बजे चर्च में कैरल और विशेष प्रार्थना के बाद जश्न की शुरूआत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed