{"_id":"64bc3b7a0374088ddc0616b3","slug":"hand-vein-cut-by-broken-bottle-in-attack-on-wife-bled-cook-admitted-in-icu-chandigarh-news-c-16-sml1026-195892-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पत्नी पर हमले में टूटी बोतल से कटी हाथ की नस, लहूलुहान कुक आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पत्नी पर हमले में टूटी बोतल से कटी हाथ की नस, लहूलुहान कुक आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशे की हालत में शराब की टूटी बोतल से पत्नी पर हमला करने के दौरान बोतल अपने ही हाथ में लगने से पति बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बोतल के टूटे होने की वजह से कांच की तेज धार से हाथ की नस कट गई और खून का फव्वारा निकल पड़ा। आलम यह था कि घर के बाहर दर्द के मारे चीखता-चिल्लाता हुआ वह सड़क पर आ गिरा और अचेत हो गया। घटना को देख मौजूद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराते हुए उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। शरीर से काफी मात्रा में खून के निकलने की वजह से उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घर के अंदर मौजूद घटनास्थल पर किसी के मौजूद न होने की वजह से फिलहाल वारदात के असल कारण साफ नहीं हो सके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल के होश में आने और बयानों के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पत्नी की ओर से बताई गई कहानी सही है या फिर पत्नी ने खुद ही पति पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया। मामले में घायल पति के बयानों और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे कंट्रोल रूम के जरिए हल्लोमाजरा स्थित पानी टंकी के पास मौजूद एक घर के बाहर व्यक्ति के लहूलुहान पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल मूल रूप से नेपाल का रहने वाला मनोज (32) हल्लोमाजरा का रहने वाला है और सेक्टर-32 की एक प्राइवेट कैंटीन में कुक का काम करता है। वह हल्लोमाजरा में पत्नी ज्योति, आठ साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ रहता है। पड़ताल के दौरान पता चला कि शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी ने घर में ही शराब पी रखी थी। नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि पति मनोज ने गुस्से में आकर शराब की बोतल तोड़ पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी के दर्ज बयानों के मुताबिक पति ने जब बोतल से हमला किया तो वह बैठ गई और बोतल पति के हाथ में जा लगी। इस हादसे में बोतल के कांच की तेज धार से पति के हाथ की नस कट गई और खून के बंद न होने से वह बुरी तरह खून से लथपथ हो गया। पुलिस के मुताबिक घायल मनोज का खून अधिक बह जाने के कारण से उसे सेक्टर-32 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।