{"_id":"624f308b8ce0033e9d437c23","slug":"half-burnt-dead-body-found-on-the-banks-of-the-canal-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बटाला में नहर किनारे अधजला शव मिला, बठिंडा में युवक ने फांसी लगा जान दी, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बटाला में नहर किनारे अधजला शव मिला, बठिंडा में युवक ने फांसी लगा जान दी, सुसाइड नोट मिला
Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
सार
बठिंडा के पूज्जा वाला मोहल्ला में एक युवक ने शराब ठेकेदार के कारिंदों से परेशान होकर गुरुवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान प्रवीन कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी कोटली सूरत मल्ही की पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के गांव रायमल्ल में छोटी नहर के किनारे झाड़ियों में 27 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला है। शव की पहचान मृतक लवप्रीत सिंह के भाई दमनप्रीत सिंह ने की है। गुरुवार की शाम को गश्त के दौरान पुलिस को किसी ने शव के बारे में सूचित दी तो आगे पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
अधजले शव की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव काला अफगाना के रूप में हुई है। मृतक लवप्रीत सिंह के भाई दमनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को गांव का रहने वाला एक युवक उसके भाई को घर से बुलाकर बाहर ले गया था। वहीं थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस गश्त पर थी तो इसी दौरान किसी ने पुलिस को छोटी नहर के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनको सूचित किया। जब वह पास ही गांव रायमल्ल की नहर के पास पहुंचे तो नहर के किनारे उसके भाई लवप्रीत सिंह का शव झाड़ियों में अधजला स्थिति में पड़ा था। भाई दमनप्रीत सिंह ने शक जाहिर किया कि उसके भाई की हत्या की गई है। एसएचओ कोटली सूरत मल्ही बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक लवप्रीत निवासी गांव काला अफगाना के अधजले शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहें है।
विज्ञापन
बठिंडा: ठेके के कारिंदों से परेशान होकर फंदा लगाकर की खुदकुशी
बठिंडा के पूज्जा वाला मोहल्ला में एक युवक ने शराब ठेकेदार के कारिंदों से परेशान होकर गुरुवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान प्रवीन कुमार के तौर पर हुई है। मृतक एक खुदकुशी नोट छोड़ गया। इसमें उसने अपने साथी रविंदर कुमार और मोहित पर आरोप लगाया कि वो उनसे तंग होकर खुदकुशी कर रहा। थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण के बयान पर रविंदर कुमार और मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार, जो एक शराब ठेकेदार के पास काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था। उसके बाद वो अपने घर ही रहने लगा था। गुरुवार को प्रवीन ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे जो खुदकुशी नोट छोड़कर गया, उसमें उसने बताया कि रविंदर कुमार और मोहित उसे बहुत तंग करते थे। इसके चलते वो खुदकुशी कर रहा है। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक की पत्नी किरण के बयान पर आरोपी रविंदर कुमार और मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।