फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hair dresser's Daughter in punjab scores 99.5 percent in punjab board 12th exam

पिता की 200 रुपये कमाई, बेटी ने 99.50 फीसदी अंक लाकर रचा इतिहास, टीचर बनने की ख्वाहिश

Thu, 23 Jul 2020 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hair dresser's Daughter in punjab scores 99.5 percent in punjab board 12th exam
मानसा के गांव बाजेवाला की छात्रा जसप्रीत कौर का मुंह मीठा करवाते अभिभावक।

पंजाब के मानसा जिले की एक छात्रा ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पूरे प्रदेश में अब मानसा के सरकारी सेकेंडरी स्कूल की बाजेवाला निवासी छात्रा जसप्रीत कौर की चर्चा हो रही है। दअसल, 12वीं की परीक्षा में जसप्रीत ने 450 के पूर्णांक में 448 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान रच दिया। वो भी तब जब छात्रा के घर की माली हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन


आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे पिता बलदेव सिंह व माता मनदीप कौर अपनी बेटी जसप्रीत कौर की की सफलता से बेहद खुश हैं। तमाम कठिनाइयों को दरकिनार कर 99 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल करने वाली जसप्रीत कौर का कहना है कि वह अपने अभिभावकों की मेहनत की कीमत को अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। 
विज्ञापन


जसप्रीत के पिता बलदेव सिंह हेयर ड्रेसर हैं और उनकी कमाई दिन में लगभग 200 रुपये है। विपरीत हालातों में बेटी ने अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है। माता मनदीप कौर ने कहा कि उनको जहां अपनी बेटी की मेहनत पर गर्व है, वहीं वह सरकारी स्कूल बाजेवाला के प्रिंसिपल विजय जिंदल व स्टाफ का ऋण कभी नहीं अदा कर सकती, जिन्होंने घर की अनेक मुश्किलों के बावजूद हमें कभी इसका अहसास नहीं होने दिया और अपनी बेटी से भी बढ़कर जसप्रीत की पढ़ाई को तव्वजो दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जसप्रीत कौर के घर पहुंच कर जिला परिषद चेयरमैन ब्रिकम सिंह मोफर और गांववासियों ने स्वागत किया। जसप्रीत कौर का कहना है कि वह पढ़ लिखकर अंग्रेजी की अध्यापिका बनना चाहती हैं और सपना है कि वह अपने गांव में ही अंग्रेजी की अध्यापिका बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed