फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hair Chopped Incident Happened In Chandigarh

अब 'स्मार्ट सिटी' में चोटी कटी, लड़की बोली- घर में सोते वक्त कोई काट गया चोटी

Thu, 10 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Hair Chopped Incident Happened In Chandigarh
नौवीं की छात्रा की कटी चोटी
डेराबस्सी के बाद अब शहर में भी चोटी कटने की वारदात हुई। सेक्टर-52 में 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा की चोटी बुधवार दोपहर सोने के दौरान काट दी। इससे एरिया में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-36 थाने की पुलिस और भाजपा नेता पप्पू शुक्ला भी पहुंचे। पप्पू शुक्ला की पत्नी चंद्रवती शुक्ला ही इस वार्ड से पार्षद हैं।
विज्ञापन


यह शहर की पहली घटना है। लड़की मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है और यहां पर नानी के घर आई हुई है। लड़की ने बताया कि वह ग्राउंड फ्लोर पर सोई हुई थी, इस दौरान किसी ने उसकी चोटी के बाल काट दिए। लड़की ने बताया कि उस समय कमरे का दरवाजा बंद था और वह बैड पर सो रही थी। पहली मंजिल से उसकी नानी शांति ग्राउंड फ्लोर पर आईं तो उन्होंने देखा कि बाल कटे हुए हैं और बालों का एक गुच्छा जमीन पर गिरा है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरे एरिया में महिलाएं सकते में आ गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक बुजुर्ग महिला ने ऐसा किया है, जिसे घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। लेकिन कोई भी बुजुर्ग महिला के चेहरे को नहीं देख पाया। भाजपा नेता पप्पू शुक्ला का कहना है कि इस घटना के बाद से एरिया की महिलाएं भी डरी हुई हैं। उनका कहना है कि पुलिस को एरिया में चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed