फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hail fell with heavy rain, temperature dropped to six degrees

Chandigarh News: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान छह डिग्री तक गिरा

Mon, 04 Mar 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with heavy rain, temperature dropped to six degrees
चंडीगढ़। शहर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही लेकिन दोपहर एक बजे के बाद एकदम से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के दौरान ओले भी गिरे। दो-तीन घंटे लगातार बारिश होती रही। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बारिश की रफ्तार को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस को भी एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को अपने वाहन धीरे चलाने, दूसरे के वाहन पर पानी न छिड़कने, आगे वाले वाहनों से दूरी बनाए रखने और पार्किंग लाइट ऑन करने जैसे सुझाव दिए।शहर में सुबह 10 बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे के बीच 8.8 एमएम बारिश हुई है। शहर में दो बजे के बाद कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। कुछ देर के लिए सड़कों पर ऐसा लगा कि बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। बारिश की वजह से तापमान नीचे आने से लोगों को शाम के समय सर्दी महसूस हुई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 3.1 डिग्री की ही अंतर रहा। इसकी वजह से रविवार को सामान्य के मुकाबले ठंड ज्यादा रही। बता दें कि शहर में एक मार्च से लेकर रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


आज भी छाएंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 5 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से फिर से शहर में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। शहर में अब सोमवार को भी बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है।
विज्ञापन


बारिश से एक्यूआई सुधरा, 50 से नीचे पहुंचा
शहर में हुई बारिश की वजह से शहर की आबोहवा सुधर गई है। जनवरी माह में बारिश नहीं होने की वजह से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया था, जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। ऐसी हवा में ज्यादा दिनों तक सांस लेने से लोगों को कई बीमारी भी हो सकती है। पर्यावरण विभाग और नगर निगम की तमाम कोशिशें के बावजूद एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं आया, लेकिन अब बारिश होते ही एक्यूआई 50 से भी नीचे पहुंच गया है। रविवार को रात 8 बजे के करीब सेक्टर-22 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 46, सेक्टर-53 में 54 और सेक्टर-25 में 8 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
4 मार्च - 22 - 12
5 मार्च - 23 - 12
6 मार्च - 23 - 12
7 मार्च - 24 - 13
8 मार्च - 24 - 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed