फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hadicape Aaditya on Cycle yatra, will complete 38 KM in 36 days

सपना पूरा करने साइकिल पर निकले विकलांग आदित्य

Thu, 14 Nov 2013 01:25 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
Hadicape Aaditya on Cycle yatra, will complete 38 KM in 36 days
कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की कई दास्तानें हैं पर हैदराबाद के आदित्य की कहानी कुछ अलग है। उन्होंने एक हादसे में अपनी टांग खो दी पर, अपने हौसले से दुनिया की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


आदित्य मेहता का संकल्प है एयरटेल एंड्योरेंस राइड-38 किलोमीटर का सफर तय करने का। वह यह सफर 36 दिन में तय करेंगे। यह लंबा सफर तय करने के लिए आदित्य ने बाइक या कार नहीं, बल्कि साइकिल को चुना है।
विज्ञापन


उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की श्रीनगर से। उनको यहीं पर सबसे ज्यादा रिस्पांस भी मिला। एक तो यहां वन वे था दूसरा खाई। डर तो लग रहा था। जरा सी गलती से मौत तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने हौसले से यह रास्ता भी पार कर लिया। बुधवार को आदित्य को भारती एयरटेल के आईटी पार्क स्थित कार्यालय से आईटीबीपी के आईजी अरविंद कुमार ने फ्लैग ऑफ किया।

बेचारा शब्द से आता है गुस्सा
बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया उनको बेचारा शब्द से सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। जब सड़क हादसे मे एक टांग कटी तो लोगों ने बात-बात में कई बार बेचारा कहा।


उन्होंने कहा कि इतना दुख हादसे में अपनी टांग खो देने का नहीं था, बल्कि जितना दुख और डर इस बात से लग रहा था कि मुझे कोई बेचारा न कह दे।

उन्होंने कहा कि मुझे एक दिन पिता ने कहा जिंदगी मे उतार-चढ़ाव, सुख-दुख के पड़ाव आते है। इसका मतलब ये नहीं कि जिंदगी जीना छोड़ दें।

उन्होंने कहा कि खुद जिंदगी को यादगार और खूबसूरत बनाएं। उन्होंने कहा कि मैने कड़ी मेहनत की और संकल्प लिया कि श्रीनगर से कन्या कुमारी तक साइकिल पर सफर तय करूंगा।

आदित्य का रुटीन
-सुबह पांच बजे से शुरू करते हैं साइकिल राइड
-एक दिन मे 12 किलोमीटर तक का सफर
-राइड के दौरान तीन किलोग्राम बढ गया वजन
-रोजाना आठ घंटे करते हैं रेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed