फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Resident Helped Facebook Friend

दादरा नगर हवेली से आए थे घूमने... लॉकडाउन में फंसे तो चंडीगढ़ के फेसबुक फ्रेंड ने दिया आसरा

Fri, 08 May 2020 10:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 08 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Resident Helped Facebook Friend
सांकेतिक तस्वीर
वैसे तो फेसबुक पर हरेक के हजारों दोस्त होते हैं, लेकिन विरले ही होते हैं जो मुसीबत के वक्त आपको सहारा दें। आज हम आपको बताने जा रहे चंडीगढ़ के ऐसे शख्स के बारे में जो लॉकडाउन में फंसे दादरा नगर हवेली के दो दोस्तों को अपने घर पर पनाह दिए हैं।
विज्ञापन


ये हैं सेक्टर-39 बी निवासी सतीश दहिया। इनके घर पर रुके हैं दोस्त मेहुल और दिव्येश। अमर उजाला से बातचीत में मेहुल ने बताया कि वे और दिव्येश दोनों बचपन के दोस्त हैं। कॉलेज में भी दोनों साथ पढ़ रहे हैं। दोनों ने मार्च में घूमने का प्लान बनाया। इसके तहत वे 15 मार्च को शिमला पहुंचे। चार दिन शिमला में रुकने के बाद वे 19 मार्च को चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से उन्होंने ट्रेन से घर लौटना था, लेकिन लॉकडाउन हो गया और ये आगे बढ़ता ही जा रहा है। मेहुल बताया यहां वे अपने फेसबुक दोस्त सतीश के घर रह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कि दोस्त के घर कितने दिन रहेंगे, उन्हें अपने घर जाना है। उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं। इसके उन्होंने और उनके परिजनों ने दादरा के कलेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की। शुरुआत में तो उन्होंने मैसेज का जवाब दिया और कहा कि आप फॉर्म फिल कर दें। उन्हें प्रशासन की ओर से ई-मेल के जवाब में एक लिंक और हेल्पलाइन नंबर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक में एक फॉर्म था जो उन दोनों ने भरा, लेकिन वह फॉर्म सबमिट नहीं हो रहा। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर ही गलत आ रहा है। इसके बाद उन्होंने दोबारा कलेक्टर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने दादरा और चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द घर पहुंचाया जाए।


ऐसे बना ट्रिप का प्रोग्राम
मेहुल ने बताया कि वो सतीश के फेसबुक के दोस्त हैं। उनकी ट्रिप पर आने से पहले बातचीत होती थी। तब उन्होंने कहा था कभी चंडीगढ़ आओ तो मिलते हैं। इसलिए उन्होंने दादरा से निकलने समय उन्हें अपनी शिमला-चंडीगढ़ की ट्रिप के बारे में बताया था। जब वे शिमला से चंडीगढ़ आए तो उनका होटल में रुकने का प्लान था, लेकिन सतीश उन्हें अपने घर ले गए और तभी लॉकडाउन हो गया। तब से मेहुल और उनके दोस्त दिव्येश सतीश के घर ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed