फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 infected patients of influenza found in Haryana

H3N2: हरियाणा में इन्फ्लुएंजा वायरस की दस्तक, 10 संक्रमित मिले, जींद जिले में एक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के इलाज के लिए एक प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है। एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भी विशेष सलाह दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण होने पर रोगियों में खांसी, मतली, उल्टी, गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द और दस्त जैसे लक्षण होते हैं।

विज्ञापन
10 infected patients of influenza found in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा वायरस (H3N2) के कुल 10 रोगी सामने आए हैं। वहीं जींद जिले के जुलाना निवासी एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार भी सतर्क हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी स्थिति की समीक्षा की। विज ने कहा कि हरियाणा हर परिस्थिति से लड़ने को तैयार है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल निज ने सभी जिला अस्पातलों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने के साथ-साथ फ्लू ओपीडी शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के इलाज के लिए एक प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है। एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भी विशेष सलाह दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण होने पर रोगियों में खांसी, मतली, उल्टी, गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द और दस्त जैसे लक्षण होते हैं।
विज्ञापन


ये हैं लक्षण

  • नाक बहना
  • तेज बुखार
  • खांसी (शुरुआत में गीली और फिर लंबे समय तक सूखी)
  • छाती में भारीपन
  • उल्टी
  • शरीर में दर्द

ये है बचाव के उपाय

  • मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
  • बार-बार अपनी आंखों और नाक को छूने से बचें
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढंकें
  • बुखार और बदन दर्द होने पर पैरासिटामोल लें

 

जींद के जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसको लंग्स कैंसर भी था। इसलिए हमने स्वास्थ्य विभाग को लिखा है कि इसकी जांच करें कि मृत्यु कैंसर से हुई है या H3N2 वायरस से हुई है। हरियाणा सरकार सभी परिस्थितियों से लड़ने को तैयार है और हमारी पूरी तैयारी है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed