{"_id":"68eeac3f516a5f2c360da936","slug":"gurukul-global-school-shines-in-national-football-championship-2025-chandigarh-news-c-16-pkl1079-845645-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में चमका गुरुकुल ग्लोबल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में चमका गुरुकुल ग्लोबल स्कूल
विज्ञापन
मनीमाजरा। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, कक्षा छठी ए के अद्वय कपूर और प्रीतिश देबनाथ ने नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता 11 से 15 सितंबर 2025 तक शांताक्रुज फुटबॉल ग्राउंड गोवा में आयोजित की गई थी।
स्कूल की प्राचार्या उर्वशी कक्कड़ ने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेल भावना, कौशल एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अद्वय की शानदार परफॉर्मेंस, दृढ़ निश्चय और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें इस प्रतिष्ठित जीत तक पहुंचाया, जिससे स्कूल को अपार गर्व हुआ है। प्राचार्या उर्वशी कक्कड़ ने अद्वय और प्रीतिश को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और उनके समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की।