{"_id":"570d1ac74f1c1b32054a6abb","slug":"gurugram-made-gurgaon-mewat-name-noah-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव बना गुरुग्राम, मेवात का नाम नूंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव बना गुरुग्राम, मेवात का नाम नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्ययमंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम और मेवात का नाम बदल कर नूंह करने का निर्णय लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव और मेवात का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न मंचों के प्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई मांग में कहा गया था कि गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करना उचित होगा। इसी आधार पर गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा भगवद् गीता की ऐतिहासिक भूमि है। गुड़गांव शिक्षा का एक अहम केंद्र रहा है। महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य के समय से ही गुड़गांव को शिक्षा का मुख्यालय बनाया गया था, जहां पर राजकुमारों को शिक्षा प्रदान की जाती थी।
विज्ञापन
इस इतिहास के आधार पर क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने का आग्रह किया जाता रहा है।
दूसरी ओर, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मेवात वास्तव में एक भौगोलिक-सांस्कृतिक इकाई है न की कोई शहर। जिले का मुख्यालय नूंह शहर में है। मेवात जिले के लोग और जनप्रतिनिधि लगातार मेवात का नाम बदलकर नूंह रखने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेवात के भौगोलिक-सांस्कृतिक इलाका हरियाणा के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी विस्तृत भू-भाग पर फैला है। इसलिए जिले का नाम मेवात की जगह नूंह रखा जाना उचित है।
कृषि विभाग का नाम अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग का नाम बदलकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को यह जानकारी देते हुए यहां सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस आशय का निर्णय किसानों के राष्ट्रीय आयोग की सिफारिशों पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आशय के प्रस्ताव की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंजूरी दे दी है।
नाम से पता चलेगा मतलब भी : विज
चंडीगढ़। हरियाणा के दो जिलों का नाम बदले जाने पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा की इस मुद्दे को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा की गुड़गांव गुरुओं का गांव होने के साथ ही गुरु द्रोणाचार्य का नगर भी रहा है। मेवात और गुड़गांव के नाम बदलने संबंधी प्रस्ताव को मुख्य मंत्री की मंजूरी दिए जाने के बारे में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा की नाम सभी सार गर्भित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुड़गांव का नाम गुरु ग्राम रखे जाने के बाद लोगों को इसके मतलब का पता चल सकेगा।