फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurudwara Kartarpur Sahib visit ban from 6th May due to construction of over bridge

छह मई से नहीं होंगे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन, स्थल को ओवरब्रिज बनाने के लिए हटाया जाएगा  

Tue, 30 Apr 2019 03:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Gurudwara Kartarpur Sahib visit ban from 6th May due to construction of over bridge

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए बने दर्शन स्थल, जहां से श्रद्धालु दूरबीन के जरिये गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करते थे, को हटाया जा रहा है। इस दर्शन स्थल से कॉरिडोर के लिए ओवरब्रिज बनना है। दर्शन स्थल हटने के कारण छह मई के बाद संगत श्री करतारपुर साहिब के दर्शन नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन


संगत को दर्शन स्थल तक जाने की आज्ञा नहीं दी जाएगी और उन्हें इससे पहले नाके पर ही रोक लिया जाएगा। एक मई से दर्शन स्थल के आस-पास पेड़ों की कटाई का काम शुरू किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को डेरा बाबा नानक में श्री गुरु नानक देव जी के 17वें वंशज बाबा सुखदीप सिंह बेदी (चेयरमैन चेरिटेबल अस्पताल) और सिगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट जितेन्द्र सिंह ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह मई 2008 को उन्होंने दर्शन स्थल का निर्माण बीएसएफ की 153 बटालियन के सहयोग से करवाया था। इसके अलावा दर्शन स्थल पर संगत की सुविधा के लिए शैड, कैंटीन और वीआईपी लोगों के लिए एक कमरा बनाया गया है लेकिन यह सब अब नहीं रहेगा। कारिडोर निर्माण के चलते इन सभी स्थानों को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण हेतु बनाए जाने वाले ओवरब्रिज को लेकर प्रशासन ने यह दर्शन स्थल हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करतारपुर कॉरिडोर रोड बनाने के लिए बीच आते पेड़ काटे जाएंगे। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि यह ओवरब्रिज 100 मीटर लंबा होगा, जिसकी ऊंचाई साढ़े 5 मीटर होगी। उन्होंने बताया कि कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से केवल सड़क बनाने का काम किया जा रहा है, उनकी ओर से कोई ब्रिज नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed