फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guru Tegh Bahadur Sahib's Martyrdom Day Kirtan in Gurudwara, martyrdom commemorated

Chandigarh News: गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी दिवस गुरुघरों में कीर्तन, शहादत को किया याद

Tue, 29 Nov 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Sahib's Martyrdom Day Kirtan in Gurudwara, martyrdom commemorated
सेक्टर 34 के गुरुद्वारे में पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस पर सोमवार को सभी गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा भाव और सत्कार के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन का आयोजन हुआ। गुरु साहिब की शहादत को याद किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 20 के गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी में कथा कीर्तन समागम हुआ। गुरु साहिब की लासानी शहादत को याद किया गया। समागम की शुरुआत अमृत वेले से श्री आसा की वार के कीर्तन से की गई। कीर्तन दीवानों में विशेष तौर से रागी जत्था भाई बलविंदर सिंह जी लोपोके हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, बीबी बलवंत कौर मोहाली वाले, स्त्री सत्संग जत्था सेक्टर- 20, भाई इंदरजीत सिंह नाडा साहिब वाले, भाई अमृतपाल सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 20 ने रसमयी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुघर के हेड ग्रंथी भाई निरपाल सिंह ने गुरु साहिब के जीवन शहादत और सिख इतिहास की कथा सुनाई। इस के बाद सरबत के भले की अरदास की गई। इस मौके पर गुरु साहिब के हुक्मनामे लिए गए और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ। समागम के दौरान गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी की पूरी कमेटी जिसमें सचिव हुकम सिंह, मोहिंदर सिंह, हरमीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह और बलजिंदर सिंह जी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुर इंदर बीर सिंह हैप्पी ने समूची साध संगत और गुरु ग्रंथ साहिब का धन्यवाद दिया, जिनकी कृपा से सारा समागम संपूर्ण हुआ। उन्होंने ने कहा कि गुरु साहिब द्वारा दी गई शहादत को आज सारा विश्व नमन करता है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर- 34 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत दिवस पर कीर्तन और कथा विचार हुआ। अटूट लंगर में बड़ी संख्या में संगत प्रसाद ग्रहण किया। सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में संगत पहुंची। कीर्तन श्रवण किया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed