फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guru Gobind Singh Ji's life is an immortal message of truth, justice, and sacrifice: Dr. Parit Pal Singh

गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन सत्य, न्याय और त्याग का अमर संदेश: डॉ. परित पाल सिंह

Mon, 22 Dec 2025 06:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Ji's life is an immortal message of truth, justice, and sacrifice: Dr. Parit Pal Singh
-श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति में सेमिनार से कार्यक्रमों की शुरुआत
विज्ञापन

---
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी जी एवं छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी: जीवन और बाणी विषय पर विशेष अकादमिक सेमिनार से हुई। श्रद्धा और अकादमिक गंभीरता से ओतप्रोत इस सेमिनार में गुरु साहिब के जीवन-दर्शन पर गहन मंथन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ गुरबाणी शब्द कीर्तन से हुआ। इसके बाद डीन छात्र कल्याण डॉ. सिकंदर सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन युवाओं के लिए साहस, नैतिक बल और सामाजिक दायित्व की प्रेरणा है। अध्यक्षीय संबोधन में विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. (डॉ.) परित पाल सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन सत्य, न्याय, त्याग और सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों का अमर प्रतीक है। उनके आदर्श आज के समय में नैतिकता, निर्भीक नेतृत्व और सामाजिक सद्भाव के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


अकादमिक शोध के महत्व पर बल
विशेष अतिथि प्रो. (डॉ.) सुखविंदर सिंह बिलिंग, डीन अकादमिक मामले, ने सिख अध्ययन और अकादमिक शोध के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है कि वे सिख धरोहर की बौद्धिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित व प्रसारित करें। मुख्य वक्ता संत कंवलजीत सिंह (निर्मल आश्रम, सुखानंद, मोगा) ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, बाणी और दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने धर्म की रक्षा, सामाजिक न्याय और मानव स्वतंत्रता के लिए गुरु साहिब की महान कुर्बानियों को रेखांकित किया। प्रो. हरभजन सिंह और प्रो. जसपाल कौर धंजू ने साहित्यिक, दार्शनिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नव शगनदीप कौर ने किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में अध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article