फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurtaj Sidhu hit the target accurately, won four gold medals

Chandigarh News: गुरताज सिद्धू ने लगाया सटीक निशाना, चार स्वर्ण पदक झटके

Tue, 13 Aug 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Gurtaj Sidhu hit the target accurately, won four gold medals
चंडीगढ़। 49वीं चंडीगढ़ स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गुरताज सिद्धू ने सटीक निशाना लगाते हुए चार स्वर्ण पदक जीते हैं। खास बात यह है कि तीन अलग-अलग इवेंट में तीन खिलाड़ियों ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और रजत जीतकर मिसाल कायम की। इनमें गुरताज सिद्धू वैभव ठाकुर और शौर्या राघव शामिल हैं। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन के सहयोग से चैंपियनशिप पटियाला की राॅव स्थित शूटिंग रेंज में किया गया। सोमवार को टूर्नामेंट के विभिन्न इवेंट के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

एयर राइफल इवेंट में गुरताज सिद्धू ने स्वर्ण, वैभव ठाकुर ने रजत और शौर्या राघव ने कांस्य पदक हासिल किया। एयर राइफल जूनियर वर्ग में भी गुरताज सिद्धू ने स्वर्ण, वैभव ठाकुर ने रजत और शौर्या राघव ने कांस्य पदक जीता। वहीं, एयर राइफल यूथ इवेंट इसी तिगड़ी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पर निशाना साधा। एयर राइफल सब जूनियर में गुरताज सिद्धू ने स्वर्ण और अनताज सिंह ने रजत पदक हासिल किया। एयर पिस्टल जूनियर इवेंट में अनिरुद्ध जग्गी ने स्वर्ण, रिद्धमप्रीत सिंह ने रजत और कार्तिक ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed