फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gursharan Singh Memorial Gallery again reaches Mohali from Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ से फिर मोहाली पहुंची गुरशरण सिंह मेमोरियल गैलरी

Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gursharan Singh Memorial Gallery again reaches Mohali from Chandigarh
मोहाली। सुचेतक रंगमंच की ओर से तैयार की गई गुरशरण सिंह मेमोरियल गैलरी एक बार फिर चंडीगढ़ से मोहाली पहुंच गई। सेक्टर-70 स्थित 949 केडीएम कांप्लेक्स में सुचेतक रंगमंच और सुचेतक स्कूल ऑफ एक्टिंग के कार्यालय में इसे स्थापित किया गया। इससे पहले इसे उनके आवास सेक्टर-43 में भेजा गया था। इसका उद्घाटन प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. सुखदेव सिंह ने किया। इस मौके पर सुचेतक स्कूल ऑफ एक्टिंग के कलाकारों ने पंजाब में बड़े पैमाने पर फैली नशे की लत को उजागर करने वाला नाटक घर वापसी पेश किया। यह नाटक उन युवाओं के चेहरों को उजागर करता है जो घर लौटना चाहते हैं और फंस जाते हैं या मारे जाते हैं।
विज्ञापन

सुचेतक रंगमंच की निदेशक अनीता शब्दीश ने बताया कि यह गैलरी 2010 में गुरशरण सिंह नाट उत्सव के अवसर पर तैयार की गई थी और 2012 में उनके शाश्वत प्रस्थान के बाद सारंग लोक मोहाली में स्थापित की गई थी। फिर परिवार की इच्छा पर इसे 2019 में गुरशरण सिंह के घर में स्थापित किया गया और अब इसका स्थान बदलकर फिर मोहाली कर दिया गया है। उनकी इच्छा इसे और अधिक विस्तारित करने की है जिसके लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


लोगों के जीवन की उठाते थे बातें ‘पाजी’
डॉ. सुखदेव सिंह ने कहा कि गुरशरण सिंह (पाजी) लोगों के जीवन बातें उठाते थे इसलिए वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके कार्य से जुड़े सभी सहयोगी अपनी-अपनी गतिविधियों के कारण भूमिका निभा रहे हैं। यह टीम 20 वर्षों से गुरशरण सिंह नाट्य उत्सव कर रही है। उनके योगदान को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है और इस गैलरी की भी स्थापना की गई है। सीमित संसाधनों में यह सब करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस अवसर पर डाॅ. लाभ सिंह खीवा, सुरिंदर गिल, संजीवन सिंह, सरदारा सिंह चीमा, बलविंदर सिंह उत्तम और सुखदेव सिंह पटवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed